
सर्दी के इस मौसम में लोग एक-दूसरे से अधिक करीब आते हैं, जिससे जुकाम के विषाणुओं को तेजी से फैलने में मदद मिलती है।
सर्दी के मौसम में जुकाम अधिक क्यों होता है, इस सवाल का जवाब अभी तक साफ नहीं था। लेकिन, अब वैज्ञानिकों ने इसका उत्तर तलाशने का काम किया है।
एक ताजा वैज्ञानिक शोध में इस बात का पता लगाया है कि आखिर क्यों सर्दियों में जुकाम तेजी से फैलता है। वैज्ञानिकों को इस बात के संकेत मिले कि इस मौसम में लोग एक-दूसरे से अधिक करीब आते हैं, जिससे जुकाम के विषाणुओं को तेजी से फैलने में मदद मिलती है। इसी से जुकाम तेजी से फैलता है।
[इसे भी पढ़ें- फ्लू के लक्षण]
साथ ही वैज्ञानिकों ने मौसमी हालात को जुकाम के विषाणुओं के लिए मददगार बताया। उन्होंने बताया कि तापमान में गिरावट और शुष्की बढ़ने से भी विषाणु अधिक तेज़ी से पनपने लगते हैं। शोध में सुझाया गया है कि मौसम में आ रहे उतार-चढ़ाव की वजह से इंसान की प्रतिरोधक क्षमता भी कमज़ोर पड़ जाती है।
[इसे भी पढ़ें- भारतीयों को अधिक होता है साइनसाइटिस]
ठंड के मौसम में सूरज की रोशनी और उष्मा दोनों कम हो जाते हैं। नतीजतन शरीर को पर्याप्त मात्रा में विटामिन डी भी नहीं मिलता और इसका असर हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता पर भी पड़ता है। हालांकि वैज्ञानिक जो भी वजह बताते हों, लेकिन आम आदमी को इस बात से अनजान नहीं है कि सर्दियों के मौसम में जुकाम के मामले बढ़ जाते हैं।
Read More Articles on Health News in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।