
भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की ठीक से देखभाल न होने के कारण बालों के सफेद होने की समस्या होती हैं। जानें सफेद बालों के लिए घरेलू उपचार।
बालों का सफेद होना आजकल आम समस्या है। भागदौड़ भरी जिंदगी में बालों की ठीक से देखभाल नहीं हो पाती। समय से पहले बाल सफेद हो जाने की समस्या से कई लोग परेशान हैं। इस लेख में हम आपको बता रहे हैं सफेद बालों के लिए घरेलू उपचार के बारे में।
हालांकि बाल कई कारणों से सफेद हो सकते हैं। जैसे तनाव, प्रदूषण कोई बीमारी या फिर अनुवांशिकता के कारण। लेकिन बाल डाई करना या कलर करना इस समस्या का एकमात्र उपचार नहीं हैं। आप कुछ घरेलू उपचार आजमा कर भी अपने बालों को सफेद होने से रोक सकते हैं। आइए हम आपको बताते है कुछ ऐसे ही सिंपल घरेलू उपचार जिन्हे आजमा कर आप अपने सफेद बालों को काला बना पाएंगे।
अपनाएं कुछ घरेलु उपचार
- एक कटोरी मेहंदी पाउडर लें, इसमें दो बड़े चम्मच चाय का पानी, दो चम्मच आंवला पावडर, शिकाकाई व रीठा पावडर, एक चम्मच नीबू का रस, दो चम्मच दही, एक अंडा (जो अंडा न लेना चाहें वे न लें), आधा चम्मच नारियल तेल व थोड़ा-सा कत्था। यह सब चीजें लोहे की कड़ाही में डालकर पेस्ट बनाकर रात को भिगो दें। सुबह बालों में लगाए। दो घंटे बाद धो लें। इससे बाल काले होंगे, बिना किसी नुकसान के।
- सफेद बालों की रोकथाम के लिए जब भी घरेलू इलाज की बात आती है तो आंवला के महत्व को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता है। आंवला खाने के अलावा, आंवले के पाउडर में नींबू मिलाकर नियमित रूप से लगाएं। शैंपू के बाद आंवला पाउडर पानी में घोलकर लगाने से बालों की कंडीशनिंग तो होती ही है, साथ ही इनका रंग भी बरकरार रहता है।
- भृंगराज और अश्वगंधा की जड़ें बालों के लिए वरदान मानी जाती हैं। इनका पेस्ट नारियल के तेल के साथ बालों की जड़ों में लगाएं और 1 घंटे बाद गुनगुने पानी से अच्छीं तरह से बाल धो लें। इससे बालों की कंडीशनिंग भी होगी और बाल काले भी होंगे।
- कुछ दिनों तक, नहाने से पहले रोज सिर में प्याज का पेस्ट लगाएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
- तिल खाएं और तिल से बना तेल बालों में लगाए, तिल का प्रयोग बालों को काला करने में बहुत मदद करता है।
- आधा कप दही में चुटकी भर काली मिर्च और चम्मच भर नींबू रस मिलाकर बालों में लगाएं। बेसन और दही के घोल से बालों को धोएं। बाल सफेद से काले होने लगेंगे।
- प्रतिदिन शुद्ध घी से सिर की मालिश करके भी बालों के सफेद होने की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
- आमलकी रसायन आधा चम्मच प्रतिदिन सेवन करने से बाल प्राकृतिक रूप से जड़ से काले हो जाते हैं।
इन सब उपायों को अपनाकर आप अपने सफेद होते बालों को रोक सकते है और कुछ हद तक उन्हें काला भी कर सकते है।
Read More Articel on Home Remedies For Hair in Hindi.
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।