
रिलेशनशिप शुरू करना जितना आसान है उतना ही मुश्किल है उसे निभाना। हम सब जानते है कि रिलेशनशिप में पार्टनर्स में भरोसा होना बहुत जरूरी होता है। रिश्तों में जितना प्यार जरूरी होता है उतना ही जरूरी होता है पार्टनर के बीच में भरोसा जिसपर दोनों निर्भर रहते हैं।
रिलेशनशिप को निभाने के लिए पार्टनर्स को आपस में सच्चा होना भी बहुत जरूरी है। लेकिन फिर भी कई बार कुछ लोग रिलेशनशिप में रहने के बाद भी बाहर किसी दूसरे से अपने रिश्ते बना लेते हैं जो बिलकुल गलत है। इसलिए हमेशा पार्टनर को कोशिश करनी चाहिए कि वो अपने पार्टनर के साथ कोई धोखा ना करें और उनके साथ प्यार से रहें।
कई लोग अपने पार्टनर की बेबफाई से नाराज होंगे, जिसमें से कई लोग अपने आपको संभाल पाने में असफल हो जाते है जिसकी वजह से वो कई बार गलत कदम भी उठाने पर मजबूर हो जाते हैं। लेकिन ऐसा करना भी आपके लिए खतरनाक हो सकता है। हम आपको बताएंगे कि अगर आपका पार्टनर आपके साथ धोखा कर रहा है तो ये चीजें बिलकुल ना करें।
हमेशा रोते ना रहें
रिश्ते खत्म होने के बाद या फिर रिश्तों में धोखा मिलने के बाद कई लोग अपने आपको संभाल नहीं पाते हैं। ऐसे में ज्यादातर लोग रोकर अपना मन हल्का करते हैं तो कुछ लोग अपना दर्द अपने चाहने वालों के सामने बयां करते हैं। हालांकि लंब वक्त तक चला आ रहा रिलेशन अगर अचानक खत्म हो जाए तो ऐसे में खुदको संभालना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन आपको इस बात को समझने की जरूरत है कि इससे आपकी जिंदगी ना तो रुकी है ना ही खत्म हो गई है। अभी आपकी पूरी जिंदगी बची है जिसमें आप अपनी पसंद से चीजों को कर सकते हैं। आप अपने दुख को दूर करने के लिए खास लोगों के साथ समय बिता सकते हैं जिससे की आप कम समय में उसको भूल सकते हैं।
बच्चों को शामिल ना करें
अगर आप शादी के बंधन में है और अगर आपको अपने पार्टनर से धोखा मिलता है तो ऐसे में आप अपने बच्चों को इस लड़ाई से दूर रखें तो ज्यादा बेहतर होगा। आपको हमेशा कोशिश करनी चाहिए की कभी भी अपने और अपने पार्टनर की लड़ाई में बच्चों को शामिल नहीं करना चाहिए। इससे आपके बच्चों पर बुरा असर पड़ सकता है।
इसे भी पढ़ें: इस तरह के लोग नहीं होते हैं रिलेशनशिप में आने के लिए तैयार, जान लें क्या आप हैं तैयार
अपने आपका ख्याल रखें
अक्सर लोग धोखा मिलने पर या फिर रिलेशन खत्म होने पर एक तरह से सदमें में चले जाते हैं और हमेशा तनाव में रहने लगते है। कुछ लोग तो खाना पीना भी छोड़ देते हैं। लेकिन उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। आप सही समय पर खाना जरूर खाएं। अगर आप ऐसा नहीं करते तो इससे आपकी तबीयत भी खराब हो सकती है।
किसी और पर दोष ना डालें
ज्यादातर मामलों में पत्नियां अपने पति को दोषी मानने के जगह उस लड़की को ही दोषी मानती हैं, जिससे नजदीकी पर उन्हें शक है। ऐसा करना सही नहीं। किसी तीसरे पर दोष डालना गलत है।
इसे भी पढ़ें: हर टूटते रिलेशनशिप को बचा सकते हैं ये 4 सीक्रेट्स, जानें
अपनी लड़ाई में तीसरे को शामिल ना करें
अगर आप चाहते हैं कि आपके और आपके पार्टनर के बीच सबकुछ ठीक हो जाए तो इसके लिए बेहतर होगा कि आप ही अपने पार्टनर से मामले को सुलझाएं, किसी और को इसमें शामिल ना करें। अगर आप किसी और को इसमें शामिल करते हैं तो इससे आपके रिश्तों में कड़वाहट पैदा हो सकती है जिसकी वजह से रिश्ता खत्म भी हो सकता है।
Read more articles on Cheating in Hindi