रखें नजर अपनी कमर पर

आकर्षक कमर के लिए रखें खानपान का ख्याल।
मोटापा न बढ़े इसके लिए पेय पदार्थों का सही चुनाव।
नियमित रूप से व्यायाम करना है बहुत जरूरी।
पतली कम के लिए बैलेंस बॉल का सहारा लें।
लोग हमेशा पतली और सुंदर कमर पाने की चाहत में रहते हैं लेकिन इसे कौन करने की कोशिश करता हैं। क्या आपने ज़ीरो फिगर का नाम सुना हैं? कई कलाकारों को देख कर, हर महिला इसे पाने का सोचती हैं। कई घरेलु लोग भी इस कोशिश में रहते हैं कि वजन घटा कर इसे हासिल कर लें। आप नीचे दी गयी टिप्स को ध्यान में रख के इन्हें अपना सकते हैं।
भोजन का ध्यान रखें
अपने भोजन का ख़ास ध्यान रखें की यह आपका वज़न घटाने में सहायक हैं या नहीं| सब्ज़ियाँ और ताज़े फल भोजन में एक अच्छा विकल्प हो सकते हैं। इनमें से कुछ भी चुन ने पर आपको मनचाहा शरीर मिल सकता हैं। इसी के साथ आपको कुछ खट्टे फलों का भी सेवन करना चाहिए जैसे संतरा। पॉलिश्ड अनाज की बजाय सादा अनाज उपयोग में लाएं। इससे आप प्रोटीन और फैट की सही मात्रा का सेवन कर पाएंगे।

पेय पदार्थों की देखभाल
कई बार पीने की आदतों की वजह से भी कमर का मोटापा बढ़ जाता हैं। ज़्यादा से ज़्यादा पानी पीने की कोशिश करें तथा पेय पदार्थों में शक्कर की मात्रा को कम करें। चॉक्लेट्स से भी मोटापा बढ़ता है। इसके अलावा कैफीन का उपयोग भी कम करें।
रोज़ाना व्यायाम करें
यह साबित हो चुका है कि अगर आपको मनचाहा शरीर चाहिए तो आपको रोज़ाना व्यायाम करना ज़रूरी है। एक दिन व्यायाम कर के रोक देने से कुछ असर नहीं होता। स्वस्थ रहने के लिए रोज़ व्यायाम करना आवश्यक होता है। सुन्दर और सुडोल शरीर को प्राप्त करने के लिए कमर, कंधे और जांघो की कसरत ज़रूरी होती है।

मूल पर ध्यान दें
अगर आप कार्डियो व्यायाम को अपनाना चाहते है तो अंदरुनी शक्ति पर ध्यान दें जिससे सुन्दर और सुडोल कमर बन सकती है। यह आपके पीठ के दर्द को मिटाने में भी सहायक साबित हो सकता है। आप इससे अपने एब्स और पूरे शरीर को एक सामान सुडौल बना सकते है।
बैलेंस बॉल
अगर आपको सुडोल शरीर चाहिए तो बैलेंस बॉल का सहारा लेना चाहिए। यह आप अपने घर या जिम में कर सकते हैं। यह दोनों महिलाओं और पुरषों के लिए मददगार साबित हो सकता है। इसे लोग बिना बॉल के भी कर सकते है। किन्तु बॉल के साथ करने से परिणाम ज़्यादा अच्छे मिलते है।
Image Source - Getty Images

Source: ओन्ली माई हैल्थ सम्पादकीय विभाग May 28, 2015
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।