
चाहे कोई इंसान वेजिटेरियन हो या फिर नॉन वेजिटेरियन हो, मशरूम हर किसी को पसंद होता है। मशरूम ना केवल टेस्ट में अच्छा होता है बल्कि ये हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ भी देता है। मशरूम में एमीनो एसिड, खनिज, लवण, विटामिन जैसे पौष्टिक तत्व होते हैं। जो हमें कई तरह के स्वास्थ्य लाभ देते हैं। अगर आपको मशरूम की सब्जी पसंद नहीं है तो आप इसे सलाद, मैगी, मैकरौनी और पास्ता में भी डाल कर खा सकते हैं।

मशरूम में मौजूद एंटी ऑक्सीडेंट हमें हानिकारक फ्री रेडिकल्स से बचाते हैं। मशरूम का सेवन करने से शरीर में एंटीवाइरल और अन्य प्रोटीन की मात्रा बढ़ती है, जो शरीर की कोशिकाओं को रिपेयर करता है। यह एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है जो कि माइक्रोबियल और अन्य फंगल संक्रमण को भी ठीक करता है। साथ ही इसमें भारी मात्रा में विटामिन बी, डी, पोटेशियम, कॉपर, आयरन और सेलेनियम होता है। मशरूम ना केवल हमें स्वस्थ रखता है बल्कि हद्य, कैंसर, डायबिटीज, कैंसर और मोटापा जैसी बीमारियों से भी बचाता है।
इसे भी पढ़ें : गर्दन पर जमीं मैल को सिर्फ 20 मिनट में दूर करता है ये उपाय
बढ़ती उम्र को ऐसे रोकता है मशरूम
बढ़ती उम्र को रोकने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट सबसे ज्यादा जरूरी होता है। जो मशरूम में भारी मात्रा में होता है। यानि कि ये एंटी एजिंग होने के साथ ही मोटापे से भी निजात दिलाता है। इसके अलावा मशरूम में कई तरह के औषधीय गुण पाए जाते हैं जो स्किन को जवां रखते हैं और बुढ़ापे को दूर करते हैं। अगर आप इन्हें उबाल कर खाएंगे तो ज्यादा फायदा होगा। क्योंकि उबालने से मशरूम में बीटाग्लूकन बढ़ जाता है। जिससे ग्लूकन में काफी सुधार आता है।
मशरूम के फायदे
- सर्दी के मौसम में मशरूम खाने से कई फायदे होते हैं। मशरूम में मौजूद पोषक तत्व रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं और हमें बीमारी से दूर रखते हैं।
- मशरूम विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। जो हड्डियों को मजबूत प्रदान करता है। यानि कि इसके सेवन से अर्थराइटिस होने के चांस भी काफी हद तक कम हो जाते हैं।
- मशरूम में बहुत कम मात्रा में कार्बोहाइड्रेट्स होता है। जिससे वजन और ब्लड शुगर लेवल भी सामान्य रहता है।
- मशरूम में कोलेस्ट्रॉल को स्तर भी कम होता है। यानि कि इसके सेवन से भूख भी ज्यादा नहीं लगती है। जिन लोगों को बार बार भूख लगने की शिकायत होती है उनके लिए मशरूम का सेवन काफी अच्छा है।
- मशरूम के सेवन से प्रोटेस्ट और ब्रेस्ट कैंसर से भी बचाव होता है।
Read More Articles On Skin Care In Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version