
प्रोटीन शेक वजन कम करने के साथ ही मशल्स को भी मजबूत बनाता है। प्रोटीन शेक को बनाने का तरीका और इससे वजन कैसे कम किया जाये, इस लेख को पढ़ें और जानें।
शेक का नाम आते ही मुंह में पानी आने लगता है। जी हां, शेक यानी स्वादिष्ट और पौष्टिक दोनों। प्रोटीन शेक यानी ऐसा शेक जिसमें प्रोटीन की प्रचुर मात्रा होती है। प्रोटीन शेक के बाजार में फ्रूट्स और चॉकलेटी फ्लेवर मिलते हैं। प्रोटीन शेक से आपके शरीर में प्रोटीन प्रचुर मात्रा में बना रहता है और जब आप वर्क आउट करते हैं तो आपका वजन भी कम होता है। प्रोटीन शेक न केवल आपकी मशल्स बनाने और वजन कम करने में मददगार होता हैं बल्कि यह झटपट तैयार होने के कारण आपकी जिंदगी को आसान भी बनाता हैं। हम आपको बता रहे हैं कुछ ऐसे ही बेहतरीन प्रोटीन शेक के बारे में जो आपके वजन को कम करेंगे। साथ ही हम आपको बता रहे हैं इन्हें तैयार करने के तरीके के बारे में।
प्रोटीन शेक लेने के साथ आपको यह बात भी ध्यान रखनी चाहिए कि यदि आप अपनी डाइट में इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपके लिए रेगुलर वर्कआउट करना बहुत जरूरी है। यदि आपने वर्कआउट में जरा भी लापरवाही की तो यह आपके लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है।
ग्रीन सुपर ड्रिंक
डेरी प्रोडक्ट दूध और छाछ से दूर रहने वालों के लिए ग्रीन सुपर ड्रिंक बहुत ही फायदेमंद प्रोटीन शेक है। इसे तैयार करने के लिए केले, पालक, फ्लैक्स, दाल-चीनी और बादाम की जरूरत होती है। इन सबको ग्राइंडर में मिलाकर तैयार करने पर आपकी ग्रीन सुपर ड्रिंक बनकर तैयार हो जाएगी। यदि आप इसे बनाने से बचना चाहते हैं तो बाजार में मिलने वाले आर्गेनिक हैंप प्रोटीन पाउडर को भी यूज कर सकते हैं। यह आपकी पाचन शक्ति को मजबूत करता है।
स्ट्राबरी और केले का शेक
स्ट्राबरी और केले का शेक झटपट तैयार होने वाला प्रोटीन शेक है। इसे अक्सर वर्कआउट करने के बाद में पिया जाता है। नेजुरल चीजों से तैयार होने वाला यह शेक सस्ता और टेस्टी है। इसे तैयार करने के लिए आपको एक केला, एक से दो कप स्ट्राबरी, दो कप दूध, दो कप पानी और जरूरत के मुताबिक आइस की जरूरत होती है। सभी चीजों को लेकर आप मिक्सर में मिला दें, बस तैयार हो गया आपका स्ट्राबरी शेक। आइस को शेक के तैयार होने के बाद बाद में ही मिलाये।
इसे भी पढ़ें: पेट के निचले हिस्से की चर्बी को जल्दी करना है दूर, तो अपनाएं ये उपाय
बादाम चॉकलेट शेक
ब्लू बोनेट चॉकलेट के साथ तैयार किया गया बादाम शेक वर्कआउट करने वालों के लिए बेहतरीन प्रोटीन शेक है। इस शेक को कभी भी वर्कआउट से पहले लेने की गलती न करें। इसे बनाने के लिए आपको दो ग्राम अल्मोंड मिल्क, 2 ग्राम फैट, 5 ग्राम प्रोटीन और 26 ग्राम ब्लू बोनेट चॉकलेट चाहिए। इन सब चीजों को एक गिलास दूध में मिलाकर आप इसे पी सकते हैं। ब्लू बोनेट चॉकलेट मिली होने के कारण यह काफी टेस्टी हो जाता है।
बेर और वेजी शेक
बेर और वेजी शेक को तैयार करने के लिए अल्मोंड मिल्क, गोभी, एक केला, बेर, ऑलिव ऑयल और प्रोटीन पाउडर की जरूरत पड़ेगी। इन सब चीजों को लेकर मिक्सर में मिलाने पर आपका प्रोटीन युक्त बेर और वेजी शेक तैयार हो जाएगा। इसे तैयार करना थोड़ा महंगा पड़ सकता हैं लेकिन यह आपके शरीर के लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगा।
इसे भी पढ़ें: इस तरह खाएंगे शिमला मिर्च तो तेजी से घटेगा आपका वजन, अंदर होगा पेट
ब्लूबेरी बनाना शेक
'ब्लूबेरी बनाना शेक' के लिए एक कप बिना मीठे वाला अल्मोंड मिल्क, आधा कप दही, एक चौथाई कप ब्लूबेरी, एक केला, प्रोटीन पाउडर 20 से 30 ग्राम और आइसक्यूब की जरूरत होती है। विशेषज्ञों के मुताबिक इस शेक को आपको वर्कआउट करने के 30 मिनट के अंदर पीना चाहिए। इससे आपको सॉलिड फूड मिलता है और यह आपकी एनर्जी को रिस्टोर करता है। इसे तैयार करने में इस्तेमाल होने वाले फल और दही की वजह से यह बहुत ही लाभकारी होता है।
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Read More Articles On Weight Loss In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।