
पोल डांस वजन घटाने में मददगार होने के साथ ही आपको सेक्सी होने की भी एहसास कराता है। कैसे होता है पोल डांस से वजन कम।
आप वजन घटाने की उन्हीं रेगुलर एक्सरसाइज से बोर हो चुके हैं। सुबह उठकर वही दौड़ना और रस्सी कूदना अब आपको आनंद नहीं देता। तो, फिर आप कुछ नया ट्राई क्यों नहीं करते। कुछ ऐसा जो वजन तो घटाए ही साथ ही आपके लिए मनोरंजक भी हो। ऐसा ही एक उपाय है- पोल डांस।
डांस का रोमांच और वजन घटाने का चांस, दोनों एक साथ। वैसे टीवी या इंटरनेट पर आपने जरूर पोल डांस का नजारा किया होगा। लेकिन, उस वक्त शायद ही आपके दिमाग में यह आइडिया आया हो इससे वजन भी कम किया जा सकता है। पोल डांस करने से शरीर से एक्ट्रा कैलोरी बर्न होती है, जिसकी वजह से आप रहते हैं चुस्त-दुरुस्त और एकदम फिट। आईए जानें पोल डांस के फायदे।
दिल को स्वस्थ रखता है
पोल डांस दिल के लिए अच्छी एक्सरसाइज है। नियमित पोल डांस करने से एक घंटे में 200 से 450 कैलोरी बर्न होती है। इसका एक बड़ा फायदा यह है कि यह आम फिटनेस एक्सरसाइज की तरह बोर करने वाली नहीं है। इसमें व्यायाम के साथ-साथ मनोरंजन भी होता है। इसलिए आपको रोज रोज खुद को व्यायाम करने के लिए प्रेरित नहीं करना पड़ता है। यानी आम के आम और गुठलियों के दाम। पोल डांस करते समय आपको पता ही नहीं चलता कब आपका घंटा पूरा हो गया।
फैट कम करता है
पोल डांस से शरीर के एक खास हिस्से की नहीं बल्कि पूरे शरीर की एक्सरसाइज होती है। इससे हाथों व पैरों की गतिविधियां बढ़ती है। अनियमित जीवनशैली के चलते हमारे शरीर पर चर्बी जमा हो जाती है। नतीजा, बेडौल शरीर। लेकिन नियमित पोल डांस करने से आपकी मांसपेशियां सही शेप में आ जाती हैं। अक्सर वजन बढ़ने पर जांघें व कुल्हे भारी हो जाते हैं। ऐसे में पोल डांस से यह फैट धीरे-धीरे खत्म हो जाता है और आप मांसपेशियां मजबूत होती हैं।
आत्मविश्वास पैदा करता है
पोल डांस आपको फिट रखने के साथ ही आत्मविश्वास पैदा करता है क्योंकि आप इसे एन्जॉय करते हैं। दूसरे व्यायामों से आपकी बॉडी तो बन जाती है लेकिन ज्यादातर लोग इसका आनंद नहीं उठा पाते। पोल डांस करने में आप अंदर से अच्छा महसूस करते हैं। पोल डांस खासकर महिलाओं को ज्यादा पसंद आता है। इससे उनमें आत्मविश्वास पैदा होता है। वे सेक्सी होने का एहसास करती हैं जिससे उनका मूड अच्छा रहता है। पोल डांस आपकी सेक्स लाइफ के लिए भी काफी महत्वपूर्ण साबित हो सकता है।
पोल डांस के लिए कुछ बातों का विशेष खयाल रखना जरूरी है। आइए जानें क्या है वो बातें।
- अगर आपको पोल डांस क्लास में अकेले जाने में कोई परेशानी है तो अपने साथ किसी साथी को भी ले जाएं।
- पोल डांस के लिए आपको ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जिससे आप आसानी से डांस कर सकें। डांस से पहले हाथों में क्रीम व तेल लगाने से बचें इससे पोल को पकड़ते समय हाथ फिसल सकता है।
- इसे करने के लिए आपको किसी डांस के अनुभव की जरूरत नहीं है। यह डांस आपको अभ्यास करने से ही आएगा। समय के साथ आप पूरी तरह से इस डांस को सीख लेंगे।
Read more Article On Weight Loss In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।