
बॉलीवुड सेलेब्रिटीज अपनी फिटनेस के लिए डाइट, जिमिंग आदि करते हैं लेकिन बहुत सारे सेलेब्रिटिज ऐसे हैं जो पूरी तरह से वेजिटेरियन हैं।
1.शाहिद कपूर-
फिल्म कबीर सिंह में शाहिद कपूर के लव के साथ-साथ फिटनेस भी हर किसी ने देखी । लेकिन आपको बता दें शाहिद को पेटा PETA ने हॉटेस्ट वेजिटेरियन के खिताब से भी नवाज़ा हुआ है। जी हां, शाहिद कपूर वेजिटेरियन है और मीट ना खाने वाला ये सितारा अपनी फिटनेस के भी मशहूर है।
2. सोनम कपूर-
स्टाइल डिवा सोनम कपूर भी वेजिटेरियन हैं, वो दूध और दही जैसी चीजें भी नहीं खाती हैं। सोनम को भी शाहिद की तरह हॉटेस्ट वेजिटेरियन का खिताब मिल चुका है। वेजिटेरियन होकर भी सोनम फिट और खूबसूरत है।
3. जैकलीन फर्नांडिस-
अक्सर इंस्टा पर अपने वर्कआउट की फोटोज़ पोस्ट करके जैकलीन सबको दीवाना बनाती रहती है। छरहरी काया वाली जैकलीन भी वेजिटेरियन हैं। जानवरों के प्रति अपने प्यार के चलते जैकलीन वेजिटेरियन बनीं लेकिन ये वेजिटेरियन मीट ना खाकर भी सुपर हॉट और फिट हैं।
4. जॉन अब्राहम
जॉन अब्राहम की फिटनेस, स्टेमिना के चर्चे तो हर जगह होते हैं। साथ ही उनके सिक्स पैक उन्हें और भी हैंडसम बनाते हैं लेकिन आपको बता दें कि ये सब उनकी वेजिटेरियन डाइट की बदौलत है। जी हां, जॉन अब्राहम भी नॉन-वेज़ नहीं खाते हैं।
5.आलिया भट्ट-
अपनी खूबसूरती को लेकर बॉलीवुड की बबली गर्ल आलिया भट्ट काफी चर्चा में रहती है। लेकिन ये खूबसूरत एक्ट्रेस भी वेजिटेरियन हैं। आलिया ने कुछ समय पहले ही शाकाहार को अपनाया है और वो कहती हैं कि वेजिटेरियन बनकर वो खुश हैं और फिट भी।
6. कंगना रनौत-
बॉलीवुड की 'पंगा' गर्ल कंगना रनौत भी इस सूची में आती हैं। हिमाचल प्रदेश से ताल्लुक रखने वाली कंगना ने भी मीट खाना छोड़ दिया और वेजिटेरियन बन गई। खूबसूरत और फीट दिखने वाली कंगना शाकाहारी होने के बावजूद फिटनेस आइकॉन हैं।
इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन होने के हैं ये 5 जबरदस्त फायदे!
7.आमिर खान-
54 साल की उम्र में भी बिल्कुल जवां लगने वाले मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान भी शाकाहारी हैं। फिटनेस को लेकर हर वक्त सतर्क रहने वाले और अपनी फिल्मों के हिसाब से अपने लुक्स को ढ़ालने वाले आमिर नॉन-वेज ना खाकर भी बिल्कुल फिट और यंग लगते हैं।
8. करीना कपूर-
शाहिद कपूर को डेट करने के दौरान करीना कपूर ने नॉनवेज़ खाना छोड़ दिया था। लेकिन शाहिद से ब्रेकअप के बाद भी उन्होंने अपनी वेज़ डाइट को बरकरार रखा। जिम और एक्सरसाइज करके खुद को फिट रखने वाली करीना कपूर भी वेजिटेरियन हैं और बेहद फिट भी।
इसे भी पढ़ें: वेजिटेरियन लोग जरूर खाएं प्रोटीन भरे ये 5 आहार, मिलते हैं विटामिन बी-12 और अन्य पोषक तत्व
9. विद्युत जामवाल-
कंमाडो सीरीज़ के एक्ट विद्युत जामवाल की फिटनेस का हर कोई मुरीद है। लेकिन विद्युत जामवाल भी पूरी तरह से वेज़ डाइट को फॉलो करते हैं। विद्युत बताते हैं कि वो पहले नॉन-वेज़ खाते थे लेकिन उसके बाद वो पूरी तरह वेजिटेरियन बन गए हैं और ऐसा करने के बाद उनकी चुस्ती और फूर्ति कई गुना बढ़ गई है।
10. अनुष्का शर्मा-
अनुष्का शर्मा की त्वचा तो खूबसूरत है ही साथ ही वे बेहद फिट भी लगती हैं। हॉट गर्ल अनुष्का शर्मा ने जानवरों के लिए अपने प्यार के चलते मीट खाना छोड़ दिया था और वेजिटेरियन बन गई थीं। लेकिन वेज़ डाइट फोलो करने के बाद भी वे बेहद फिट और खूबसूरत लगती हैं। अनुष्का कहती हैं कि ये उनके लिए मुश्किल था लेकिन ऐसा करके वो खुश हैं।
Read More Articles on Healthy Diet in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।