
याददाशत बनाए रखने के लिए अपने आहार में मल्टीविटामिन को शामिल करना चाहिए। इससे शरीर भी स्वस्थ रहता है।
अपने आहार योजना में मल्टीविटामिन के सप्लीमेंट्स को शामिल करके दिमाग को सेहतमंद बनाया जा सकता है। ऑस्ट्रेलिया में हुए एक रिसर्च में सामने आया है कि मल्टीविटामिन से याददाशत तेज होती है और मस्तिष्क क्षरण की प्रक्रिया धीमी हो जाता है। इसके पोषण से मस्तिष्क कोसिकाओं की कार्यक्षमता में तेजी से इजाफा होता है।
इसे भी पढें: बादाम खाएं याददाशत बढ़ाएं
आमतौर पर ऐसा देखा जाता है छात्र अपनी स्मरण शक्ति बढ़ाने के लिए तमाम तरह के नुस्खे अपनाते हैं। जबकि उम्र बढ़ने के साथ ही स्मरण शक्ति कम होने की शिकायत बुजुर्ग करते हैं। स्मरण शक्ति को कैसे बढ़ाया जाए इस प्रकाश डालते हैं यह शोध।
इन शोधों में दावा किया गया है कि लगातार चार हफ्ते तक खाने में मल्टीविटामिन का प्रयोग करने से मस्तिष्क की क्रियाओं में खासा परिवर्तन देखने को मिलता है। शोध के मुताबिक मनुष्य के शरीर को 13 विटामिनों की आवश्यकता पड़ती है। विटामिन ए, सी, डी, ई, के और आठ प्रकार के विटामिन बी। शरीरर को स्वस्थ रखने के लिए विटामिनों का अलग अलग कार्य होता है।
इसे भी पढ़े: क्यों जरूरी है भोजन की सीमित मात्रा
विटामिन सी कोशिकाओं को स्वस्थ रखता है। विटामिन डी कैल्शियम को नियंत्रित करता है, विटामिन ई से कोशिकाओं की सरंचना बनी रहती है जबकि विटामिन बी व फोलिक एसिड शरीर की अलग-अलग क्रियाओं में योगदान देते हैं।
मल्टीविटामिनों का महत्व का अंदाजा इससे ही लगाया जा सकता है कि ब्रिटेन में हर साल इस पर 14 करोड़ पाउंड खर्च किए जाते हैं।
Read More Health News In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।