
गर्भवती महिला को गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने से गर्भपात का कोई खतरा तो नहीं है। आइए जानें क्या गर्भावस्था में पपीता खाया जा सकता है या नहीं।
गर्भवती महिलाओं को खानपान का विशेष ध्यान रखना होता है, इसलिए उनको यह भी जानकारी होनी चाहिए कि कौन सा आहार इस दौरान खायें और किस आहार से परहेज करें। क्योंकि आपके खान-पान का असर न केवल आपके स्वास्थ पर पड़ता है बल्कि यह आपके होने वाले बच्चे को भी प्रभावित करता है।
पपीता खाना सेहत के लिए फायदेमंद होता है इतना ही नहीं पपीता खाने के फायेद भी बहुत है। इससे पेट संबंधी बीमारियों से बचा जा सकता है। लेकिन गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने से बचना चाहिएा जी हां, गर्भावस्था के दौरान पपीता खाने से आपको नुकसान हो सकता है। कई शोधों में भी ये बात साबित हो चुकी है, कि पपीता खाने से गर्भपात की संभावना बढ़ती है। आइए प्रेग्नेंसी के दौरान इस आहार के प्रयोग पर और ज्यादा पड़ताल करते हैं।
गर्भावस्था के दौरान पपीता
- गर्भावस्था के दौरान यदि आप पपीता खा रहे हैं तो कच्चा पपीता बिलकुल न खायें।
- जो महिलाएं अधपके पपीते का सेवन करती हैं उनके गर्भपात होने की आशंका बढ़ जाती है।
- यदि आप पपीता खाना चाहती हैं तो अच्छी तरह से पका हुूआ पपीता ही खायें।
क्या कहते हैं शोध
- कई शोधों के मुताबिक, कच्चा या अधपका पपीता गर्भावस्था के दौरान हानिकारक हो सकता है। अधपके और कच्चे पपीते में बहुत अधिक लेटेक्स की मात्रा होती है जो कि गर्भाशय में संकुचन पैदा कर सकता है और यही स्थिति गर्भपात का कारण बन सकती हैं।
- एक शोध में यह बात सामने आई है कि पका पपीता गर्भावस्था के दौरान बहुत फायदेमंद होता है। पपीते में मौजूद विटामिन सी और अन्य पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो कि गर्भावस्था के दौरान फायदेमंद है। पपीते में मौजूद विटामिंस से कब्ज और जलन से भी निजात मिलती है।
- इतना ही नहीं यदि गर्भावस्था के दौरान पपीते को शहद और दूध के साथ मिलाकर महिला को दिया जाए तो यह न सिर्फ महिला बल्कि होने वाले बच्चे के लिए भी बहुत फायदेमंद है और स्तनपान के दौरान यही मिश्रण मां के दूध उत्पा्दन में वृद्धि करता है।
क्या कहते हैं डॉक्टर्स
- गर्भावस्था के दौरान पपीता खाना चाहिए या नहीं यह अभी तक भी एक भ्रम बना हुआ है लेकिन फिर भी किन्हीं कारणों से और गर्भवती महिला की स्थिति को देखकर ही डॉक्टर्स पपीता खाने की सलाह देते हैं और मना करते हैं।
- गर्भावस्था के दौरान जिन महिलाओं को विटामिन सी की कमी होती है उन्हें पपीता खाने की हिदायत दी जाती है।
- गर्भावस्था के तीसरे महीने में खान पान का ध्यान रखना चाहिए। ऐसे में आपको अपने आहार से संबंधित कोई भी शंका है तो अपने डॉक्टर से जरूर सलाह करें।
पपीते के फायदे
- पपीता आपके बालों और त्वचा के लिए भी बहुत लाभदायक होता है।
- पपीता कब्ज व कफ के रोगों से निजात दिलाने में लाभकारी है।
- पपीते को आप सलाद के रूप में या फिर चाट बनाकर भी खा सकते हैं।
- आंखों के लिए पपीता बहुत फायदेमंद है।
- पेट से संबंधित समस्याओं से निजात पाने के लिए पपीता खाना चाहिए।
Read More Articles On Pregnancy Care In Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।