
सही समय पर खाना भी उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कि सही और पौष्टिक भोजन करना। अगर आप देर से भोजन करते हैं तो आपको वजन कम करने में खासी मशक्कत करनी पड़ सकती है और संभव है कि इसके बाद भी परिणाम आशानुरूप न हों।
वजन घटाने के लिए क्या खाएं, कितना खाएं के साथ ही कब खाएं का ध्यान रखना भी जरूरी है। वैज्ञानिक शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि जल्दी खाने से वजन कम करने में मदद मिलती है।
आप वजन घटाना चाहते हैं और इसके लिए अपने आहार पर बहुत ध्यान देते हैं, लेकिन बावजूद इसके आपका वजन कम नहीं हो रहा है। तो, आपको अपने खाने के समय पर भी ध्यान देने की जरूरत है। आप किन चीजों का सेवन करते हैं, इसके साथ यह भी मायने रखता है कि आप किस समय खाना खाते हैं।
[इसे भी पढ़ें- वज़न घटाने के टिप्स]
मर्शिया यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं ने अपने हालिया अध्ययन में पाया कि जो लोग दोपहर में 12 से 3 बजे के बीच में भोजन कर लेते हैं, उनमें मोटापे को कम समय में मात देने की संभावना बढ़ जाती है। इसके विपरीत जिन लोगों को दिन का खाना खाते तीन से चार बज जाते हैं, उन्हें वजन घटाने में खासी मशक्कत करनी पड़ती है।
[इसे भी पढ़ें- थायराइड के दौरान कैसे घटाएं वजन]
अध्ययन के नतीजे रात के खान पर भी लागू होते हैं। जो लोग आठ से दस बजे के बीच डिनर कर लेते हैं, उन्हें मोटापे की समस्या ज्यादा नहीं सताती। इसके विपरीत 11 से 12 बजे या उसके बाद खाना खाने वाले लोगों को वजन को लेकर अक्सर परेशान रहना पड़ता है।
Read More Articles on Health News in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।