कहीं आपके बढ़ते मोटापे का कारण सलाद तो नहीं?

अगर आप भी खाने के साथ या नाश्‍ते में सलाद का सेवन करते हैं तो कुछ बातें हैं जिन्‍हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए इस लेख के माध्‍यम से जानते हैं उन खास चीजों के बारे में
  • SHARE
  • FOLLOW
कहीं आपके बढ़ते मोटापे का कारण सलाद तो नहीं?

सलाद में भरपूर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, इस कारण अक्‍सर लोग सोचते हैा कि सिर्फ सलाद खाकर आप वजन कम कर लेंगे तो बड़ी गलतफहमी में हैं। जान लीजिए कि सलाद भी आपको मोटा कर सकते हैं। अगर आप यह ध्यान नहीं देंगे कि सलाद में क्या-क्या शामिल है तो निश्चित रूप से कैलोरी इनटेक बढ़ा लेंगे, जिसका नतीजा मोटापा है। अगर आप भी खाने के साथ या नाश्‍ते में सलाद का सेवन करते हैं तो कुछ बातें हैं जिन्‍हें जानना आपके लिए बहुत जरूरी है। आइए इस लेख के माध्‍यम से जानते हैं उन खास चीजों के बारे में...


इस पेज पर:-


इसे भी पढ़ें: अगर आप भी हैं अंडरवेट, तो इस बीमारी के लिए रहें तैयार


सजावट से सावधान

खूब रंग-‍बिरंगे सलाद किसे पसंद नहीं आते हैं। उन्हें सुंदर दिखाने की कोशिश में हम वो चीजें भी इसमें शामिल कर लेते हैं जो फैटी होती हैं। स्वाद के चक्कर में भी ऐसा हो जाता है। को‍शिश रहे कि हरा सलाद... हरा ही बना रहे। एक कोशिश यह भी कर सकते हैं कि सलाद ऑर्डर करते वक्त उसकी ड्रेसिंग को अलग मंगवाएं। यह भी ध्यान रहे कि इसका बेस ऑलिव ही रहे।

चीज से बचें

चीज का चक्कर भी नुकसानदायक हो सकता है। सलाद में तो इसका उपयोग कम से कम करें। मोजरेला नहीं भी शामिल करेंगे तो चलेगा। जैसे कि सबको पता ही है चीज में हाई कैलोरीज और फैट होते हैं तो मेयोनीज चीज भी सलाद में फायदे का सौदा नहीं है।

ड्राय फ्रूट्‍स

इसमें कोई शक नहीं कि ड्राय फ्रूट्स से सलाद का स्वाद बढ़ जाएगा लेकिन इसके भी अपने नुकसान हैं। इनके इनटेक से शुगर लेवल भी तेजी से बढ़ जाता है।

स्टार्ची सब्जियां

हममें से ज्यादातर को सलाद में मटर और कॉर्न पसंद होता है लेकिन ऐसे दीवानों के लिए बुरी खबर है। जानकारों का कहना है कि अगर इन्हें सलाद में शामिल करते हैं तो कैलोरी इनटेक एक हद तक बढ़ जाता है।

ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप

Read More Articles On Weight Management In Hindi

Read Next

अगर आप भी हैं अंडरवेट, तो इस बीमारी के लिए रहें तैयार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version