
मांसपेशियों और पीठ के दर्द को दूर करने के लिए हीटिंग पैड का सहारा लिया जाता है, जानिए इसे कैसे प्रयोग करें।
गर्भावस्था के दौरान महिला को कई समस्याओं और परेशानियों का सामना करती है। गर्भावस्था का दौर चिंताओं, परेशानियों, जटिलताओं से भरा होता है। प्रेग्नेंसी में मांसपेशियों, पीठ का दर्द, सिरदर्द, कमर दर्द, जोड़ों में दर्द, गर्दन और कंधे का दर्द होना सामान्य माना जाता है। गर्भावस्था के दौरान हीटिंग पैड का प्रयोग मांसपेशियों और पीठ के दर्द को दूर करने के लिए किया जाता है। गर्भावस्था में इसका प्रयोग पूरी तरह सुरक्षित माना जाता है। हालांकि इसका प्रयोग करते वक्त कुछ जरूरी सावधानियां बरतनी चाहिए। नहीं तो बच्चे के लिए यह नुकसानदेह हो सकता है। हीटिंग पैड के प्रयोग की सही विधि की जानकारी हम आपको दे रहे हैं।
हीटिंग पैड का प्रयोग करने के टिप्स
हीटिंग पैड का सीधे प्रयोग
- गर्भावस्था के दौरान हीटिंग पैड का प्रयोग प्रत्यक्ष रूप से शरीर किया जा सकता है। लेकिन, इसे ज्यादा देर तक शरीर पर नहीं रखा जाना चाहिए। थोड़े समय के लिए हीटिंग पैड का प्रयोग सुरक्षित माना जाता है। मांसपेशियों और शरीर के जिस हिस्से में दर्द हो रहा हो वहां यह पैड रखिए।
- इस पैड को सीधे शरीर पर रखने से पहले एक समय सीमा निर्धारित कीजिए, सबसे पहले ऑन करके 15 मिनट तक रखिए उसके बाद उसे ऑफ करके 15 मिनट तक रखिए, ऐसा करने से दर्द समाप्त हो जाएगा।
- हीटिंग पैड का तापमान ज्यादा मत रखिए, ज्यादा तापमान आपके बच्चे के लिए सुरक्षित नहीं। साथ ही आपकी त्वचा के लिए भी नुकसानदेह है। उच्च तापमान से त्वचा जल भी सकती है।
हीटिंग पैड का अप्रत्यक्ष प्रयोग
- यदि हीटिंग पैड को सीधे तौर पर प्रयोग करने में दिक्कत हो रही है तो आप अप्रत्यक्ष रूप से इसका प्रयोग कर सकती हैं।
- अपने कंबल या चादर में लपेट कर इसका प्रयोग कीजिए। कंबल या चादर में लपेटकर शरीर पर रखने से भी यह उतना ही फायदेमंद होता है और दर्द में आराम मिलता है।
- कई जानकार मानते हैं कि कंबल या चादर के साथ प्रयोग करना ज्यादा फायदेमंद है, क्योंकि इससे इलेक्ट्रॉनिक तरंगे आपको नुकसान नही पहुंचा सकती हैं।
- एक तौलिया या कपड़े के टुकड़े में हीटिंग पैड लपेटकर इसका प्रयोग कीजिए।
ठंडे लिफाफे के साथ
- गर्भावस्था के दौरान बैक पेन और मांसपेशियों के दर्द को कम करने के लिए ठंडे लिफाफे (कोल्ड कंप्रेसेस) के साथ वैकल्पिक रूप से हीटिंग पैड का प्रयोग किया जा सकता है।
- बर्फ के बैग को एक तौलिये में लपेटकर जिस हिस्से पर दर्द हो रहा हो वहां रखिए। उसके बाद उस हिस्से पर हीटिंग पैड रखिए, दर्द में राहत मिलेगी।
- प्रेग्नेंसी के दौरान पीठ का दर्द दूर करने के लिए शरीर के दोनो हिस्सों (पीठ दर्द दूर करने के लिए पेट और बैक दोनों साइड) में हीटिंग पैड को रखिए।
यदि आपको अब भी हीटिंग पैड का प्रयोग करने में समस्या हो रही है तो एक बार चिकित्सक से सलाह अवश्य लीजिए।
Read More Articles on Pregnancy Care in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।