कपूर से बढ़ाएं स्किन की खूबसूरती, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

कपूर स्किन के लिए काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इसे आप कई तरह से चेहरे पर लगा सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में-  
  • SHARE
  • FOLLOW
कपूर से बढ़ाएं स्किन की खूबसूरती, इन 5 तरीकों से करें इस्तेमाल

Champhor for Skin : पूजा-पाठ के दौरान कपूर का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में लगभग हर किसी के घर में कपूर काफी आसानी से मिल सकता है। पूजा पाठ में उपयोग के अलावा यह कई अन्य तरह से स्वास्थ्य के लिए लाभकारी हो सकता है। इसके इस्तेमाल से स्किन की कई तरह की समस्याओं को दूर किया जा सकता है। यह स्किन से फंगल संक्रमण को दूर करने के साथ-साथ स्किन की जलन, एक्जिमा, एक्ने इत्यादि की समस्याओं से राहत दिला सकता है। इसके अलावा कपूर स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद हो सकती है। आज हम इस लेख में कपूर से स्किन को होने वाले लाभ और उपयोग का तरीके के बारे में जानेंगे। 


इस पेज पर:-


स्किन पर कैसे इस्तेमाल करें कपूर

स्किन की खूबसूरती को बढ़ाने के लिए कपूर का इस्तेमाल करना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। इससे आप कई तरह का फेसमास्क तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं कपूर के लिए फेस पैक बनाने की विधि-

इसे भी पढ़ें - खुजली की परेशानी दूर कर सकता है कपूर, इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल

1. अरंडी का तेल और कपूर का फेस पैक

कैस्टर ऑयल और कपूर का फेस पैक तैयार करने के लिए एक कटोरी में दो चम्मच अरंडी का तेल और दो कपूर का क्यूब डालकर इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। इसके बाद इसे अपने चेहरे पर करीब 15 मिनट के लिए लगाकर छोड़ दें। इससे आपकी स्किन की खूबसूरती बढ़ेगी। 

2. बादाम तेल और कपूर का फेस पैक

कपूर और बादाम का मिश्रण चेहरे पर ग्लो लाने में असरदार है। इस फेसपैक को तैयार करने के लिए दो चम्मच बादाम का तेल लें। इसमें दो से तीन क्यूब कपूर का डालें। दोनों को अच्छी तरह मिक्स करने के बाद इसे अपने चेहरे पर लगाएं। करीब 10 मिनट बाद चेहरे को धो लें। यह एक्ने, मुंहासे और एक्जिमा से छुटकारा दिलाता है। 

3. मुल्तानी मिट्टी और कपूर का फेस पैक

मुल्तानी मिट्टी और कपूर से तैयार फेस मास्क स्किन को गहराई से साफ करता है। यह स्किन से डेड सेल्स को बाहर कर सकता है। चेहरे पर इस मास्क का इस्तेमाल करने के लिए 1 कटोरी में दो से तीन कपूर के क्यूब लें। इसमें दो चम्मच मुल्तानी मिट्टी का चूर्ण डालें। अब इसका पेस्ट बनाने के लिए इसमें आवश्यकता अनुसार गुलाब जल डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स कर लें। इसके बाद इस मास्क को चेहरे पर लगाकर करीब 20 मिनट के लिए छोड़ दें। इससे स्किन पर निखार आएगा। 

4. नारियल तेल और कपूर का फेस फैस

नारियल और कपूर से तैयार फेस मास्क स्किन को फंगल इंफेक्शन से छुटकारा दिलाता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए 1 कटोरी में चार से पांच कपूर के क्यूब लें। इसमें एक से दो चम्मच नारियल का तेल मिक्स करें। इसके बाद इस मिश्रण को अपने चेहरे पर लगाकर 15 मिनट के लिए छोड़ दें। यह कई तरह की परेशानियों को कम करने में प्रभावी होता है। 

5. बेसन और कपूर का फेस पैक

स्किन से डेड सेल्स और टैनिंग की परेशानी को कम करने के लिए कपूर और बेसन से तैयार फेस मास्क फायदेमंद साबित हो सकता है। इस मास्क को तैयार करने के लिए दो चम्मच बेसन लें। इसमें दो से तीन कपूर के टुकड़ों का चूर्ण डालें। इसके बाद इसमें तीन चम्मच नारियल का तेल डालकर इसका पेस्ट बना लें। अब इस मिश्रण को चेहरे पर लगाकर 10 मिनट क लिए छो़ड़ दें। इसके बाद चेहरा गुनगुने पानी से धो लेँ। 

कपूर से तैयार मास्क स्किन के लिए काफी खूबसूरत माना जाता है। यह काफी फायदेमंद है। हालांकि, ध्यान रखें कि अगर आपको कपूर से किसी तरह की एलर्जी है तो इस मास्क का इस्तेमाल करने से पहले पैट टेस्ट जरूर करें। 

 

यह विडियो भी देखें

Read Next

स्किन पर लगाएं ऑलिव ऑयल और शहद का मिश्रण, मिलेंगे कई फायदे

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version