
पुरानी दोस्त से प्यार हो जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। यह एक ऐसा एहसास होता है, जो पूरे जीवन को बदल देता है। वो सब कुछ होता है जो पहले कभी नहीं हुआ। कहीं आपको अपने दोस्त से प्यार तो नहीं हो गया है।
असल में जब दो दोस्त एक-दूसरे से प्यार करने लगते हैं, तो अपने दिल का हाल बता पाना काफी मुशकिल होता है। वैसे जिन लोगों की दोस्ती प्यार में बदलती है, उनका रिलेशन काफी मजबूत होता हैं। अपनी ही पुरानी दोस्त से प्यार हो जाए तो इससे अच्छी बात और क्या हो सकती है। यह एक ऐसा एहसास होता है, जो पूरे जीवन को बदल देता है। वो सब कुछ होता है जो पहले कभी नहीं हुआ। कहीं आपको अपने दोस्त से प्यार तो नहीं हो गया है।
अगर ऐसे एहसास आपके मन में जाग रहे हों, तो समझ लें कि आपको प्यार हो गया है। पर कभी-कभी इस अहसास को समझना काफी मुश्किल हो जाता है। लेकिन कुछ इशारों से पता चल ही जाता है कि तेरी मेरी दोस्ती प्यार में बदल गई।
उनके नाम से ही धड़कता है दिल
आपके उस खास दोस्त का जिक्र छिड़ते ही आपका दिल तेजी से धड़कने लगता है। उसका साथ आपके लिए किसी जन्नत से कम नहीं होता। उसकी हर बात, हर सलाह आपको अच्छी लगने लगती है।
आंखों में बसा है वो दोस्त
नींद नहीं आती, आंखें बंद करते ही वो सामने आ जाता हैं। पूरी रात करवटें बदल कर ही बीतती है। अब आपको उसकी बेतुकी, बचकानी बातें भी अच्छी लगने लगती हैं, और उन पर भी प्यार आता है। उसके घिसे-पिटे जोक्स पर भी आपको बहुत हंसी आती है। उसकी हर बेवकूफी, और गलती अब आपको अच्छी लगती है। आप उसकी लाइफ स्टाइल अपनाने लगते हैं।
हसीन लगता है उसका साथ
जब वो साथ होता है, तो जिंदगी हसीन सी लगने लगती है। जिंदगी की हर बात उससे जुड़ी-सी लगती है। बस इस बात का इंतजार रहता है, कि किसी भी तरह से उस से मिलना हो जाए। उसके ख्याल में आप यूं खो जाते है कि सब कुछ भूल जाते हैं। ऐसे में आप रोमांटिक फिल्में देखते है, और उसकी सिचुएशन से अपने आप को जोड़ने लगते है।
उसके इंतजार में बीतता है आपका हर पल
आपका दोस्त कुछ दिनों के लिए शहर से बाहर गया हो, तो आपको बेचैनी होती है, और आप उसके वापस लौटने का इंतजार करते है। आप अपने दूसरे दोस्तों के साथ समय बिताना भूल जाते है, आपको अब सिर्फ उसका साथ ही अच्छा लगता है। अपने उस खास दोस्त से मिलने और घंटों बात करने के बाद भी आपको लगता है कि काश थोड़ा वक्त और मिल जाता।
उसकी पसंद अब आपकी भी है
अब आप अपनी हेयर और ड्रेसिंग स्टाइल बदलने के लिए भी अपने उस दोस्त से मशविरा लेते हैं। आपको लगता है कि आपका वो दोस्त कभी कुछ भी गलत कर ही नहीं सकता। अगर आपका वो दोस्त किसी की ओर देख भी ले तो आपको अच्छा नहीं लगता। अब आपको अपनी पसंद का खाना नहीं, बल्कि उसकी पंसद का खाना अच्छा लगता।
खूबियां ही खूबियां नजर आती है
आधी रात को भी अगर आपका फोन बजे तो आपको लगता है कि उसी का फोन है। अब उसकी सारी कमियों में आपको खूबियां नजर आने लगती हैं। उसकी हर बात आपको अच्छी। लगने लगती है। अब आप उसे उसके नाम से नहीं बुलाते। बल्कि उसे 'निकनेम' से बुलाते हैं।
अगर ये सब कुछ आपके साथ हो रहा है। तो समझ लें कि आपने अपने दोस्त को दिल दे दिया है।
Image Source : Getty
Read More Articles on Relationship in Hindi
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।