HIV होने के सं‍केत हैं गले में खराश, बुखार और जोड़ों में दर्द, जानें किन तरीकों से होती है एचआईवी की जांच

एचआईवी (Human immunodeficiency virus Or HIV) एक वायरस है, जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को प्रभावित करता है। आइए, इस लेख में जानते हैं इसके लक्षण और परीक्षण के तरीके।
  • SHARE
  • FOLLOW
HIV होने के सं‍केत हैं गले में खराश, बुखार और जोड़ों में दर्द, जानें किन तरीकों से होती है एचआईवी की जांच

विश्‍व स्‍वास्‍थ्‍य संगठन (WHO) के आंकड़ों के मुताबिक साल 2017 के अंत तक दुनियाभर में  36.9 मिलियन लोग एचआईवी (Human immunodeficiency virus Or HIV) के साथ जी रहे थे। ये आंकड़े हकीकत बयां करने के लिए काफी हैं। इसके साथ ही एचआईवी और इससे जुड़े मिथकों और गलत धारणाओं के बारे में बात करना बेहद जरूरी हो जाता है। खैर, एचआईवी एक वायरस है जो आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली यानी इम्‍यून सिस्‍टम को टारगेट करते हुए उसकी इसकी कार्य प्रणाली को बदलने की क्षमता रखता है। एचआईवी या ह्यूमन इम्युनोडेफिशिएंसी वायरस आपकी प्रतिरक्षा कोशिकाओं या 'टी' कोशिकाओं पर हमला करता है और आपके शरीर की अन्‍य बीमारियों से लड़ने की क्षमता को कम कर देता है।


इस पेज पर:-


HIV 

अगर आप इस वायरस से लंबे समय तक ग्रसित रहते हैं और इसका आवश्‍यक उपचार नहीं करते हैं तो यह एड्स (Acquired Immune Deficiency Syndrome) के रूप में विकसित हो सकते हैं, जो आपके जीवन के लिए एक खतरनाक स्थित है। यह एचआईवी का एडवांस स्‍टेज है, जिसका अर्थ है कि आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली पूरी तरह से क्षतिग्रस्‍त हो चुकी है, यहां तक कि आपके लिए अब छोटी स्‍वास्‍थ्‍य स्थिति भी घातक हो सकती है। एचआईवी वायरस रक्त, वीर्य, योनि स्राव, गुदा से निकलने वाले तरल पदार्थ, और ब्रेस्‍ट मिल्‍क के माध्यम से फैलता है। 

एचआईवी के शुरूआती लक्षण- HIV Symptoms

एचआईवी संक्रमण के शुरुआती लक्षण निम्‍न लिखित हैं: 

  • ठंड लगना
  • बुखार
  • कमजोरी
  • गले में खराश
  • जोड़ों में दर्द
  • पसीना
  • लाल चकत्ते और छाले 

एचआईवी का निदान- HIV Diagnosis

जहां तक एचआईवी के निदान (diagnosis) का सवाल है, कुछ ऐसे परीक्षण हैं जो डॉक्टरों को आपकी स्थिति जानने और पुष्टि करने में मदद कर सकते हैं: 

आरएनए परीक्षण- RNA test: 

इस परीक्षण में, डॉक्टर संक्रमण के संपर्क में आने के 10 दिनों के बाद आपके रक्त में एचआईवी वायरस की जांच करते हैं। 

एंटीजेन पी24 टेस्ट- Antigen p24 test:

इस टेस्ट में, डॉक्टर आपके रक्त में p24 नामक एक प्रोटीन की तलाश करते हैं, जो वायरस का एक हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: पुरुषों में इन 5 बीमारियों का खतरा रहता है सबसे ज्‍यादा, जानें कारण और लक्षण

एंटीबॉडी विभेदन परीक्षण- Antibody differentiation test:

यह परीक्षण विभिन्न प्रकार के एचआईवी संक्रमणों के बीच अंतर करने के लिए किया जाता है।

इसे भी पढ़ें: एक्‍सपर्ट से जानें पुरुषों से जुड़ी सभी स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याएं और उनके समाधान

वेस्‍टर्न ब्‍लॉट टेस्‍ट- Western blot test:

यह परीक्षण आपके रक्त प्रोटीन और एचआईवी एंटीबॉडी पर फ़ोकस को अलग करता है जो एचआईवी संक्रमण का संकेत देते हैं।

Read More Articles On Other Diseases In Hindi

Read Next

Hysteria Disease: मानसिक दबाव और परिवार का घुटन भरा माहौल आपको बना सकता है मानसिक रोगी, जानें बचाव और उपचार

Disclaimer

How we keep this article up to date:

We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.

  • Current Version