
स्प्राउट्स यानि अंकुरित होने से मतलब है उसमे सूखे से अधिक नमी होना और पोषक तत्वों की अधिकता होना। स्प्राउट में विटामिन ए, बी, सी, ई, के और अन्य अमीनो एसिड भारी मात्रा में होते है। स्प्राउट खाने से शरीर में ऊर्जा आती है। इनमें प्रोटीन, विटामिन और मिनरल्स की भरपूर मात्रा होती है जिससे बॉडी में एनर्जी लेवल बढ़ जाता है। वैसे तो स्प्राउट्स को ऐसे ही खाया जा सकता है पर आप चाहे तो इसका सैंडविच बना सकते है। इसके लिए आपको इन्हें उबालना पड़ेगा।
इसे भी पढ़ें, बिपाशा बसु से सीखें फिटनेस के टिप्स

स्प्राउट्स सैंडविच बनाने की सामग्री
- 6 स्लाइस ब्रेड 6 स्लाइस
- 2/4 कप अंकुरित मूंग , मटर , चना आदि
- 1 उबला आलू
- 2 चम्मच मेयोनीज
- टमैटो सॉस
- नींबू का रस
- नमक स्वादानुसार
- काली मिर्च पाउडर 1/4 चम्मच
- प्याज कटा हुआ
- टमाटर कटा हुआ
- तेल या घी
स्प्राउट्स सैंडविच बनाने का तरीका
- एक चौड़े नॉन-स्टिक पॅन में तेल या घी गरम करें, प्याज़ डालकर, मध्यम आँच पर 1-2 मिनट या उनके पार्दर्शी होने तक भुन लें।
- इसके बाद कटे टमाटर और नमक डालें। फिर इसमें उबले हुए स्प्राउट्स और उबले हुए आलू डाल कर मिक्स करें और 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं, फिर गैस बंद कर दें।
- अब इसमें मेयोनीज, टमैटो सॉस, लैमन जूस, काली मिर्च को अच्छी तरह मिलाकर ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
- ब्रेड के एक स्लाइस पर स्प्राउट्स का मिक्सचर रखकर ऊपर से दूसरी ब्रेड स्लाइस से ढक दें, इसी तरह सभी ब्रेड स्लाइस को स्प्राउट्स मिक्सचर के साथ तैयार कर लें।
इसे भी पढ़ें, इस एक्सरसाइज से मिला सनी लियोन को रईस का आइटम सांग!
ऐसे अन्य स्टोरीज के लिए डाउनलोड करें: ओनलीमायहेल्थ ऐप
Image Source-Getty
Read More Article on Healthy Recipes in Hindi
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version