
आज की आधुनिक जीवन शैली के साथ सेहतमंद रहना मुश्किल हो चुका है। वर्तमान समय में बिगड़े खानपान, तनाव, चिंता, धूम्रपान, शराब और ज्यादा मीठा खाने की आदतों का बुरा असर लोगों के स्वास्थ्य पर पड़ रहा है, वहीं दूसरी तरह ग्लोबल वॉर्मिंग भी सेहत के लिए चिंता का विषय है। ग्लोबल वॉर्मिंग के कारण तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है, जिससे लोगों को थकान और कमजोरी का एहसास हो रहा है। ऐसे में शरीर की एनर्जी को बनाए रखने के लिए जरूरी है कि आप डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करें, जिनसे एनर्जी मिल सके। आयुर्वेद में किशमिश को एनर्जी बढ़ाने के लिए सर्वोत्तम माना है। इस लेख में रामहंस चेरिटेबल हॉस्पिटल के आयुर्वेदिक डॉक्टर श्रेय शर्मा (Ayurvedic doctor Shrey Sharma from Ramhans Charitable Hospital) शरीर में एनर्जी बढ़ाने के लिए किशमिश का सेवन करने के तरीके बता रहे हैं।
इस पेज पर:-
एनर्जी बढ़ाने के लिए इन 4 तरीकों से करें किशमिश का सेवन - Healthiest Way To Eat Raisins To Boost Energy In Hindi
डॉक्टर ने बताया कि किशमिश का अग्नि पर अच्छा असर होता है। जिन लोगों के शरीर में मेटाबॉलिज्म और डाइजेशन बिगड़ा है, उनके लिए किशमिश का सेवन बेहद लाभकारी होता है। किशमिश में मधुर रस और अम्ल रस होता है, जिससे यह आंत की गति को सुदृढ़ करती है, इसे अच्छे से चबाकर खाना चाहिए। किशमिश शरीर को डिटॉक्स भी करती है।
1. भीगी हुई किशमिश - Soaked Raisins
डॉक्टर का कहना है कि गर्मी का मौसम हो या फिर सर्दियों का, सभी मौसम में किशमिश का सेवन भिगोकर करना सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है। ऐसा इसलिए, क्योंकि किशमिश को भिगोकर अगर आप भिगोकर नहीं खाते हैं तो यह शरीर में रस धातु की वृद्धि कर सकता है, जिससे व्यक्ति को पिंपल्स की शिकायत हो सकती है। किशमिश को रातभर के लिए पानी में भिगोएं और फिर अगली सुबह भीगी हुई किशमिश खाने के बाद इसका पानी पिएं। भिगोई हुई किशमिश खाने से इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स और पोषक तत्व अधिक सक्रिय हो जाते हैं। सुबह के समय भीगी हुई किशमिश खाना दिन भर ऊर्जा बनाए रखने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें: आयुर्वेद के अनुसार पाचन की अग्नि मजबूत कैसे बनाएं? एक्सपर्ट से जानें
2. सौंफ के साथ किशमिश - Raisins with Fennel
गर्मियों में सौंफ के साथ किशमिश का सेवन लाभदायक हो सकता है, आप इसका सेवन भिगोकर कर सकते हैं। किशमिश और सौंफ का सेवन पाचन को सुचारू रखने में मदद करता है, जिससे व्यक्ति एनर्जेटिक महसूस करता है।

इसे भी पढ़ें: शरीर की गर्मी को शांत करने के लिए पिएं चांदी के बर्तन का पानी, जानें इसके फायदे और इस्तेमाल का तरीका
3. किशमिश हर्बल चाय - Raisin Herbal Tea
शरीर की एनर्जी बढ़ाने के लिए आप किशमिश से बनी हर्बल चाय भी पी सकते हैं। इसे बनाने के लिए कुछ किशमिश को पानी में उबालें और फिर इसे छानकर पिएं। इस चाय को स्वास्थ्यवर्धक बनाने के लिए आप अदरक, इलायची और तुलसी के पत्ते भी मिला सकते हैं। यह चाय शरीर को डिटॉक्सिफाई करती है और ऊर्जा स्तर को बढ़ाती है।
4. घी के साथ किशमिश - Raisins With Ghee
घी के साथ किशमिश खाना आयुर्वेद में अत्यंत लाभकारी माना जाता है। लेकिन इसका सेवन गर्मियों के मौसम में सीमित मात्रा में करना चाहिए। किशमिश में नेचुरल शुगर होती है जो तुरंत ऊर्जा देती है। घी के साथ किशमिश के संयोजन से पाचन में सुधार होता है और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है।
डॉक्टर की सलाह है कि किशमिश का सेवन कच्चा कम करना चाहिए, जब भी इसे खाएं तो भिगोकर खाएं। बच्चे 2-3 किशमिश और युवा 5-8 किशमिश भीगी हुई खा सकते हैं।
All Images Credit- Freepik
यह विडियो भी देखें
Read Next
त्वचा से जु़ड़ी समस्याओं में भूलकर भी न खाएं ये 4 चीजें, आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से जानें इसके बारे में
How we keep this article up to date:
We work with experts and keep a close eye on the latest in health and wellness. Whenever there is a new research or helpful information, we update our articles with accurate and useful advice.
Current Version