हड्डियां हमारे शरीर का महत्वपूर्ण हिस्सा होती है, जो मांपेशियों का आधार हैं। स्वस्थ शरीर के लिए हड्डियों का मजबूत होना बहुत ही जरूरी है। शरीर में कैल्शियम और विटामिन डी की कमी हड्डियों के कमजोर होने का प्रमुख कारण होती हैं। लेकिन हमारी कुछ गलत आदतों के कारण भी हमारी हड्डियां कमजोर होती हैं। आइए जानते हैं उन आदतों के बारे में-
धूम्रपान का अधिक सेवन - अगर आप अधिक धूम्रपान के आदी हैं, तो अपनी आदतों को छोड़ दें। आपकी ये आदतें आपके शरीर की हड्डियों को कमजोर बना सकती हैं। धूम्रपान के अधिक सेवन से आपकी हड्डियों का घनत्व कम होता है।
शराब का सेवन- शराब के अधिक सेवन से शरीर में कैल्शियम अवशोषित करने की क्षमता खत्म हो जाती है। ऐसे में शराब का अधिक सेवन ना करें।
शारीरिक एक्टिविटी में कमी - शारीरिक एक्टिविटी में कमी के कारण भी हमारी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। अगर आप अपनी हड्डियों को मजबूत रखना चाहते हैं, तो नियमित रूप से एक्सरसाइज करें।
खुद से दवाई लेना - बिना डॉक्टर्स की सलाह लेने से भी आपके शरीर की हड्डियां कमजोर हो जाती हैं।
अधिक नमक खाना- अधिक नमक के सेवन से भी आपकी हड्डियां कमजोर हो जाती हैं। इसका कारण नमक में मौजूद सोडियम है। शरीर में सोडियम की अधिकता आपकी हड्डियों को धीरे-धीरे खोखला कर देती है।
Watch More Health Videos in Hindi