महिलाओं का जीवन किसी चुनौती से कम नहीं होता है। अगर देखा जाए तो उनके जीवन में सुख की तुलना में दुख के पल ज्यादा होते हैं। आज आप इस वीडियो कुछ ऐसे तरीके पढ़ेंगे जिससे महिलाएं दर्द से छुटकारा पा सकती हैं। डॉक्टर अभिषेक सिंह तंवर कहते हैं कि महिलाओं में हिप पेन बहुत ही आम समस्याओं में से एक है। अक्सर महिलाओं का हिप पेन रहता है। डॉक्टर कहते हैं कि हाई हील्स की वजह से महिलाओं में हिप पेन रहता है। जो महिलाएं अक्सर किचन में वक्त बिताती हैं उनमें भी हिप पेन रहता है। इससे बचने का तरीका यह है कि किचन में एक पैर पर खड़े हों और एक पैर को स्टूल पर रखें। चलते वक्त डॉक्टर सोल का इस्तेमाल करना चाहिए। इसके अलावा लगातार डैक्सा स्कैन कराने से भी हिप पेन से निजात मिलती है। इससे आपको पता रहता है कि आपको हिप पेन का खतरा रहता है या नहीं। इसके अलावा कैल्शियम, विटामिन डी अपनी डाइट में लें और नियमित हिप एक्सरसाइज करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।