डॉक्टर सुषमा सिन्हा इस वीडियो में डिलीवरी और पेनलेस डिलीवरी के बारे में बता रही हैं। डॉक्टर सुषमा कहती हैं कि डिलीवरी के वक्त बहुत दर्द होता है। इस वक्त एक महिला को जिंदगी और मौत में बहुत कम फर्क दिखता है। ये दर्द बहुत असहनीय होता है। लेकिन सदियों से महिलाएं इस दर्द का सहन कर बच्चों को जन्म देती आई हैं। कुछ महिलाएं ऐसी होती हैं जिन्हें बहुत कम दर्द होता है। नहीं तो डिलीवरी के दर्द को बर्दाश्त करना महिलाओं के लिए बहुत मुश्किल होता है। डॉक्टर बताती हैं कि कई ऐसे उपचार हैं जिनकी मदद से एक महिला की नॉर्मल और पेनलैस डिलीवरी कराई जा सकती है। इसमें से एक है वाईब्रेटर है। कमर में वाईब्रेशन लगाकर दर्द को कम किया जा सकता है। वाटर बाथ से भी दर्द को कम किया जा सकता है। इसके अलावा एन्टोनोक्स में गैस सुंघाकर भी दर्द को कम किया जा सकता है। पेनलेस डिलीवरी के लिए कई तरह के इंजेक्शन भी हैं। हालांकि इनके कई साइड इफेक्ट्स भी है। इसलिए डॉक्टर इन्हें देने से बचते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।