अधिकतर लोगों के दिमाग में यह बात घर कर जाती है कि जो लव मैरिज करते हैं उनके बीच हमेशा अनबन और लड़ाई-झगड़े होते हैं। हालांकि कई बार ऐसा होता भी है। लोगों का मानना है कि अरेंज मैरिज की तुलना में लव मैरिज में लोगों के बीच ज्यादा अनबन रहती है। आज इस वीडियो में डॉक्टर मधुमती सिंह लव मैरिज के लिए कुछ टिप्स बता रही हैं। डॉक्टर कहती हैं कि भले ही लव मैरिज के रिश्ते की शुरुआत लव से होती है लेकिन शादी के बाद इसमें कई तरह के चैलेंज होते हैं। क्योंकि इंडियन कल्चर में सिर्फ दो लोग ही नहीं बल्कि दो परिवार भी आपस में जुड़ते हैं। इसलिए लव मैरिज में कम से कम अपने रिश्ते को दो साल देने चाहिए। दोनों तरफ के परिवारों को महत्वता देनी चाहिए। साथ ही अपने प्यार को भी पूरा समय देना चाहिए। ऐसा नहीं होना चाहिए कि शादी के बाद प्यार कहीं ओझल हो जाए।
डेटिंग टिप्सBy Onlymyhealth editorial teamApr 10, 2017
MORE FOR YOU
Read Next
Disclaimer