कई बार व्यक्ति की आंखों के आगे अंधेरा छा जाता है, उसे चक्कर आता है और वो अचानक बेहोश होकर गिर जाता है। ये बेहोशी कई कारणों से हो सकती है। इस स्थिति को अंग्रेजी में 'सिंकपी' (Syncope) कहते हैं। सिंकपी की स्थिति में आमतौर पर व्यक्ति के स्वास्थ्य को तुरंत कोई खतरा नहीं होता है, यानी वो व्यक्ति होश में आने के बाद पूरी तरह स्वस्थ होता है और अपना काम कर सकता है।
सिंकपी के मामले में व्यक्ति के अचानक बेहोश होने का कारण ब्लड प्रेशर का बेहद कम होना (लो ब्लड प्रेशर) हो सकता है। दरअसल शरीर का ब्लड प्रेशर घटने पर व्यक्ति के मस्तिष्क तक खून की आपूर्ति नहीं हो पाती है। व्यक्ति के अचानक बेहोश होन के कारण कई लोग इसे हार्ट अटैक समझ लेते हैं, तो कई लोग इसे लकवा समझ लेते हैं। मगर सिंकपी एक बिल्कुल अलग समस्या है। आपको जानकर हैरानी होगी कि दुनियाभर के 40% से ज्यादा लोग अपने जीवनकाल में कभी न कभी सिंकपी का शिकार होते हैं।
हेल्थ टॉक में आज हम डॉ. टी. एस. क्लेयर से इसी रोग पर चर्चा कर रहे हैं। डॉ. क्लेयर बता रहे हैं कि सिंकपी होने पर व्यक्ति को कितनी गंभीरता बरतनी चाहिए और कैसे करना चाहिए इस रोग का इलाज।