बॉलीवुड की बोल्ड और बिंदास एक्ट्रेस सोनाक्षी सिंहा की हाल ही में फिल्म नूर रिलीज हुई है। सोनाक्षी की पिछली फिल्म की तरह नूर भी महिला प्रधान फिल्म है। इस फिल्म में सोनाक्षी के माध्यम से एक सशक्त और अडिग महिला को दिखाया गया है। सोनाक्षी वीडियो में कह रही है कि पहले के समय की महिलाओं और आज की महिलाओं में बहुत अंतर आया है। पहले की लड़कियों के जब ब्रेकअप होते थे तो लड़कियां खूब रोती थी। लेकिन आज की लड़कियां ऐसी नहीं है। बल्कि आज की लड़कियां ब्रेकअप के बाद भी आगे बढ़ती हैं। सोनाक्षी कहती हैं कि महिलाओं को आत्मनिर्भर होना चाहिए, उन्हें खुद से प्यार करना चाहिए और खुद पर विश्वास भी करना चाहिए। सोनाक्षी कहती हैं कि जो लड़कियां आॅफिस जाती हैं उनके पास लिपस्टिक और आईलाइनर जरूर होना चाहिए। वह कहती हैं कि अगर आपको आॅफिस में किसी से क्रश है तो उसे जरूर बताएं।
महिला स्वास्थ्यBy Onlymyhealth editorial teamApr 24, 2017
Read Next
Disclaimer