एक पावरफुल दिन के लिए सिंपल स्मूथिस बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। यह आपकी सेहत का ख्याल तो रखेगा ही साथ ही यह आपको दिनभर तरोताजा रखेगा। अगर आप ऑफिस में काम करते हैं या भागदौड़ वाले काम हैं तो यह स्मूथी आपके लिए बहुत खास है। आप इस स्मूथिस को बच्चों को भी दे सकती हैं। स्मूथिस को बनाना बहुत ही आसान है। इसे आप घर में कभी भी बना सकती हैं। इसे बनाने में समय भी बहुत कम लगता है और किसी प्रकार का झंझट भी नही है। तो आइए हम आपको तीन अलग-अलग तरह की स्मूथिस के बारे में बता रहें है।
इस स्मूथिस को बनाने के लिए 4 से 5 स्ट्रॉबेरी, एक केला और एक चौथाई नारियल का दूध के साथ एक चम्मच शहद लें। सभी समाग्री को ब्लंडर में डालें और स्मूथी बना लें। इसे अच्छे से सर्व करके आप खुद भी पीजिए और यदि घर में मेहमान आए हैं तो उन्हें भी पिलाइए। सभी आपकी तारीफ करेंगे।
विटमिन सी से भरा यह स्मूथी आपके लिए बहुत ही फायदेमंद हो सकता है। इसे बनाने के लिए एक केला, दो संतरे और आधा चम्मच नींबू का रस ले लें। इसके बाद तीनों को ब्लंडर में डालकर स्मूथी बना लें। इसके बाद टेस्टी बूस्टर को पी लें।
इसे बनाने के लिए सबसे पहले एक पीच ले लें आधा कप वेनिला फ्लेवर लेवर दही लें और फिर इन समाग्री को मिक्स कर स्मूथी बना लें, आप अपने पसंद के फ्रूड भी एड कर सकते हैं अगर आप डाइट पर हैं तो कोकोनट दूध को सोया मिल्क के साथ रिप्लेस कर सकते हैं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।