बॉलीवुड की हॉट और सेक्सी अभिनेत्री/मॉडल पूनम पांडे अपने बोल्ड लुक के साथ ही अपने क्यूट फेस के लिए भी चर्चा में रहती हैं। आज हम आपको इस वीडियो के माध्यम से पूनम पांडे का सीक्रेट फेस पैक बता रहे हैं। पूनम का ये होम मेड फेस पैक बनाना बहुत ही आसान और असरदार है। पूनम का यह फेस पैक पूरी तरह से आॅर्गेनिक है। इसे बनाने के लिए सिर्फ दही और मुल्तानी मिट्टी की जरूरत है। वह कहती हैं कि मुल्तानी मिट्टी और दही लें, और अब दोनों को अच्छी तरह मिक्स कर पेस्ट बनाएं। अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छी तरह लगाएं। इस फेस पैक को हफ्ते में 1 बार लगाया जा सकता है। पूनम कहती हैं कि आप गर्मियों में ऐसी लड़कियां देखते होंगे जो खुद को बिना कवर किए, शॉर्ट ड्रेस में मस्त होकर घूमती हैं। यह फेस पैक लगाने के बाद आप भी कुछ ऐसी ही हो सकती हैं। वह कहती हैं कि इसे लगाने से चेहरे पर काफी निखार आता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।