साइटिका में दर्द अक्सर पीठ दर्द से शुरू होकर पैरों तक जाता है। ये एक नसों की समस्या है जो गंभीर होने पर चलने फिरने में भी दिक्कत देती है। इसके होने के सबसे आम कारणों में स्लिप डिस्क की समस्या शामिल है। टीबी या ट्यूमर से भी इस प्रकार का दर्द होता है। लेकिन आमतौर पर यह समस्या स्लिप डिस्क से ही होती है। इसके निदान के लिए एमआरआई करना होता है। इससे हमें जानकारी मिलती है कि यह समस्या स्लिप डिस्क से हैं। स्लिप डिस्क से समस्या होने पर 90 प्रतिशत मामलों में बिना ऑपरेशन के ठीक हो सकता है। इसके लिए थोड़ा आराम करें, बेल्ट पहने। लेकिन यह 6-8 हफ्ते में ठीक नहीं होता है या इतनी ज्यदा समस्या है कि पैरों में कमजोरी आ गई है तो पेशाब का आना बंद हो जाता है तो इसके लिए ऑपरेशन भी करवाना पड़ सकता है। क्या है साइटिका और इसका इलाज कैसे संभव होता है इस बारे में अधिक जानकारी के लिए अपोलो अस्पताल के आर्थोपेडिक्स, जॉइंट रिप्लेसमेंट एंड स्पाइन के डॉक्टर यश गुलाटी से जानें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।