किसी भी रिश्ते में मतभेद या झगड़े होना स्वाभाविक है। लेकिन रिश्तों में होने वाली तकरार को दूर करने के लिए जब भी झगड़ा हो तो वह धीरे-धीरे बढ़ने लगता है। इसलिए जब भी झगड़ा होने लगे तो एक इंसान या दोनों अपनी तकरार को खत्म करें। दिमाग ठंडा होने के बाद ही विचार विमर्श करे। कभी भी झगड़े के बीच में चीजों की चर्चा न करें, क्योंकि ऐसा करने से झगड़ा कम नहीं होगा बल्कि बढ़ेगा। जब आप शांत हो जाएं तो दोनों एक दूसरे के दृष्टिकोण को समझें और सही से समझाएं। हमेशा इन चीज़ो को लेकर लड़ने के बजाय इसका हल निकालने की कोशिश करनी चाहिए। आपस में बैठकर मतभेदों को सुलझाने की कोशिश करने पर संभवतः कोई ना कोई समाधान निकल सकता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।