शरीर के किसी भी अंग में भयंकर उठने वाले दर्द को क्रोनिक पेन कहते हैं। आजकल लोगों को किसी ना किसी तरह का पेन अक्सर रहता है। आज डॉक्टर कपिल सिंघल क्रोनिक पेन के कारण और उपचार के बारे में बता रहे हैं। डॉक्टर सिंघल बताते हैं कि कुछ दिनों तक शरीर के किसी हिस्से में लगातार होने वाला दर्द क्रोनिक पेन कहलाता है। यानि कि ये दर्द 3 से 4 महीने तक होता है। क्रोनिक पेन के कई कारण हो सकते हैं। कैंसर की वजह से भी शरीर के हिस्से में दर्द रहता है। कई बार कुछ और कारण भी हो सकते हैं। क्रोनिक पेन में अधिकतर डॉक्टर की मदद लेने की जरूरत पड़ती है। क्योंकि इसके पीछे कुछ ना कुछ मेडिकल कारण होते हैं। जिसके चलते ये घर पर सही नहीं होते हैं। इसलिए क्रोनिक पेन में डॉक्टर से जरूर मिलें। अपनी मर्जी से घर में पेनकिलर ना लें। हालांकि कई बार क्रोनिक पेन किसी टेबलेट के द्वारा, फिजियाथैरेपी के द्वारा और कभी हल्की एक्सरसाइज के द्वारा भी सही हो जाता है। लेकिन फिर भी एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
दर्द का प्रबंधन By Onlymyhealth editorial teamMar 07, 2017
Read Next
Disclaimer