चेहरे पर पिंपल्स होना और उनके निशान रहना आम बात है। आज के समय में कई लोग ऐसे हैं जो पिंपल्स के बजाय उनके निशानों से परेशान रहते हैं। कई बार महंगे प्रॉडक्ट्स भी हमें निशान हटाने में मदद नहीं करते हैं। आज आप इस वीडियो में डॉक्टर गुलहिमा अरोड़ा से जानेंगे कि पिंपल्स के निशान को कैसे हटाएं। डॉक्टर कहती हैं कि कभी—कभी ऐसा होता है कि चेहरे पर पिंपल्स के बहुत हल्के निशान पड़ते हैं। उनको अधिकतर लोग इग्नोर कर देते हैं। लेकिन जब ये निशान बहुत गहरे हो जाते हैं तो इलाज की जरूरत पड़ती है। वह कहती हैं कि पिंपल्स के लिए सही समय पर सही ट्रीटमेंट लेना बहुत जरूरी है। अपनी मर्जी से घर में किसी ऐसे घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल ना करें जिनके बारे में आपको अच्छी तरह जानकारी ना हो। क्योंकि कई बार ये नुस्खे गहरे निशान छोड़ जाते हैं। चेहरे पर सनस्क्रीम लगाने से बहुत फायदा होता है। इसके आगे के ट्रीटमेंट के बारे में डॉक्टर कहती हैं कि कैमिकल पीलिंग और लेजर ट्रीटमेंट के द्धारा भी दाग-धब्बों को कम किया जाता है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।