धनिया एक जड़ी बूटी है जिनका इस्तेमाल कई रोगों के इलाज के लिए किया जा सकता है। ये बात तो हम सभी जानते हैं कि धनिया दो तरह का होता है सूखा धनिया और गीला धनिया। हम दोनों तरह के धनियों को भी इस्तेमाल करते हैं। धनिया का रस पित्त की थैली की पथरी को दूर करने के भी काम आता है। पित्त की थैली में अगर पथरी हो गई है और आपको दर्द भी महसूस हो रहा है तो दर्द को दूर करने के लिए हम हरे धनिये का रस पी सकते हैं। इसके लिए हरे धनिये का रस निकालकर एक-एक या दो-दो चम्मच सुबह शाम लेना चाहिए। इससे दर्द तो दूर होता ही है साथ ही पथरी भी छोटी होती है। धनिया और जीरा एक साथ भिगोकर लेने से यूरीन से संबंधी समस्या ठीक हो जाती है। इसके अलावा धनिया का इस्तेमाल महिला संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए भी किया जा सकता है। जिन महिलाओं को मासिक चक्र में दर्द ज्यादा होती है या ब्लीडिंग ज्याद होती है उन्हें भी धनिया के रस का सेवन करना चाहिए। आइए इस विडियो के माध्यम से आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर संतोष देशमुख से धनिये के फायदों के बारे में विस्तार से जानें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।