आईब्रो अगर शेप में हो तो आप अपने चेहरे को अलग ही लुक दे सकती हैं। मेकअप से आप अपनी आईब्रो को कुछ ही मिनटों में परफेक्ट शेप और कलर दे सकती हैं। इसके लिए सबसे पहले आप डार्क ब्राउन आई शैडो को चुनें। आप चाहे तो ब्लैक और ब्राउन आई शैडो को मिक्स भी कर सकते हैं। फिर एंगुलर ब्रश के इस्तेमाल से मार्जिन बना लें। मार्जिन बनाने के बाद उनके बीच में कलर भर दें। जहां आपकी आईब्रो लाइट है वहां पर ज्यादा कलर भरें। ब्रश को बालों की ग्रोथ की दिशा में चलाएं। इसके बाद अपनी आई ब्रो को एक बार ग्रूम कर दें। इसके बाद मस्कारे से इसे सील कर दें। फिर मस्कारे को आई ब्रो पर बहुत ही आराम से लगायें। आईब्रो को शेप में लाने का यह बहुत ही आसान और जल्द उपाय है। मेकअप से परफेक्ट आईब्रो शेप कैसी बनाई जाएं के बारे में मेकअप एक्सपर्ट आकृति कोचर से अधिक जानकारी लेने के लिए इस विडियो को देखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।