पुश-अप्स शरीर को वार्म अप करने तथा कंधों और सीने को मजबूत बनाने की सबसे पुरानी और कारगर एक्सरसाइज है। पुश-अप वर्कआउट न केवल शरीर को फिट रखता है बल्कि इसे करने से शरीर को वी-शेप भी मिलता है। शरीर को फिट और मजबूत बनाने के लिए यह वर्कआउट आपके लिए बहुत फायदेमंद है। पुश अप्स बॉडी के ऊपरी हिस्सों को खूबसूरत आकार देती है। पुश अप्स करने के लिए सबसे पहले अपने हाथों को फर्श पर रखें। ध्यान रहे कि आपके दोनों हाथ कंधों के नीचे होने चाहिए। कमर सीधी रखें। अब अपनी कुहनियों को मोड़ें और सीने को फर्श के नजदीक लाएं। फिर वापस उसी स्थिति में लौट आएं। यह पूरी प्रकिया को ही पुश-अप माना जाता है। आप रोज ऐसे तकरीबन 16 राउंड लगा सकते हैं। पुश अप्स को थोडा और असरदार बनाने के लिए आप आपने पैर को तकरीबन एक फुट ऊंचाई पर रखें। हाथ चेस्ट से लगभग तीन अंगुल बाहर रखें। अब नीचे की ओर आराम से आएं और ऊपर की ओर तेजी से जाएं। नीचे आते वक्त सांस अंदर की ओर लें। इसके 8 से 12 रैप काफी हैं। इस प्रकार से पुश अप्स करने पर आपके सीने और कंधे की शेप बनती है। पुश अप्स करने के लिए न तो बहुत समय चाहिए होता है और न ही कोई खास उपकरण। ये साधारण सी एक्सरसाइज रोज करने से आप फिट और मजबूत तो बनते ही हैं, साथ ही आकर्षक लुक भी प्राप्त कर पाते हैं। लेकिन एक्सरसाइज के साथ खान-पान का भी ठीक प्रकार से ध्यान रखें। किसी भी एक्सरसाइज के साथ उचित पौष्टिक आहार की भी जरूरत होती है।
एक्सरसाइज और फिटनेसBy Onlymyhealth editorial teamJan 13, 2017
Read Next
Disclaimer