बच्चों में विकास के लिए अनेक पोषक तत्व जरूरी होते हैं। वैसे तो 6 महीने से छोटे शिशुओं को मां केा दूध ही काफी होता है। उसके सेवन से सारे पोषण तत्व मिल जाते हैं। बता दं कि ये वो समय होता है जब शिशु का पाचन तंत्र ठोस आहार को पचा नहीं पाता। लेकिन जैसे-जैसे शिशु की ग्रोथ होती है वैसे-वैसे उसे ठोस आहार देना जरूरी हो जाता है। अब सवाल ये कि घर पर कैसे बेबी फूड बनाया जाए?
बता दें कि विकास के लिए बच्चें के शुरुआती 5 साल बहुत महत्वपूर्ण होते हैं। इस दौरान न सिर्फ शरीर में वृद्धि होती है बल्कि उसकी मानसिक क्षमताओं का भी सुधार होता है। ऐसे में ये जानना जरूरी है कि 1 साल से बड़े बच्चों का खानपान कैसा होना चाहिए, जिससे उसे विकास के लिए जरूरी सभी पोषक तत्व मिल जाएं। बाजार में मिलने वाले बेबी फूड्स से कहीं बेहतर है कि आप घर पर ही इसे बनाएं। इस वीडियो के माध्यम से एक्सपर्ट बता रहे हैं कि आप घर पर कैसे बेबी फूड बना सकते हैं। देखते हैं वीडियो
Watch More Videos on Health Talk