पित्ती उछलना एक त्वचा की समस्या है। जब यह समस्या किसी व्यक्ति की होती है तो उसके चेहरे पर लाल रंग के उभरे हुए चकते नजर आते हैं। यह चकत्ते बेहद बड़े होते हैं और इनमें खुजली भी होती है। ऐसे में यह शरीर में असमानता पैदा करते हैं। इस समस्या के चलते व्यक्ति को जलन भी रहती है। जब पित्ती उछलना बंद हो जाता है तो व्यक्ति के चेहरे पर निशान सिर्फ इसलिए रह जाते हैं क्योंकि व्यक्ति पित्ती के दौरान अपने नाखूनों के माध्यम से खुजली को दूर करने की कोशिश करता है, जिससे निशान बन जाते हैं। आज हम आपको अपनी वीडियो के माध्यम से बताएंगे कि पित्ती उछलने के पीछे क्या क्या कारण हो सकते हैं। वैसे बता दें कि इन्हें हाईवेज भी कहा जाता है। अर्टिकेरिया एक तरह की स्किन डिजीज ही होती है, जिसके कारण व्यक्ति दर्द में होता है। हम आपको अपनी वीडियो में पित्ती से बचने के तरीके और इलाज भी जानेंगे। इसके लिए हमने एक्सपर्ट से मदद ली है। देखते हैं वीडियो...
Watch More Videos on Health Talk