सेब को रोजाना खाना हमारी सेहत के लिये फायदेमंद होता है। पर क्या आप जानते हैं ये आपकी सेहत के साथ-साथ स्किन का भी ध्यान रखता है। चलिये जानते हैं कि सेब किस तरह आपकी त्वचा के लिये गुणकारी है। अगर आपके चेहरे पर किसी तरह के दाग हैं तो सेब को चेहरे पर लगायें। सेब को मैश करें और उसमें शहद मिलाकर चेहरे पर लगा लें। चेहरे को ठंडे पानी से धो लें। इससे आपकी त्वचा बेदाग बनेगी। आप अपने चेहरे पर होने वाले डॉर्क सर्कल से परेशान हैं तो उसे ठीक करने के लिये सेब के टुकड़े को छीलकर मैश कर लें। मैश किए हुए सेब में हल्का सा दूध मिला लें। इसे चेहरे के सूजन भरे हिस्से या डॉर्क सर्कल पर लगाकर 15 मिनट के लिये छोड़ दें। अंतराल के बाद गुनगुने पानी से चेहरा धो लें। फ्लॉलेस त्वचा के लिये आप सेब के पानी से मुंह धो सकते हैं। इसके लिये सेब की स्लाइस को पानी में उबाल लें। पेस्ट बनाने के लिये मैश बना लें और ठंडा होने पर इसे आंखों के नीचे काले पैच पर लगा लें। बाकि बचे पानी से मुंह धो लें। इसे कुछ दिन तक करने से स्किन फ्रैश दिखेगी। रोज सेब के इस्तेमाल से आपकी त्वचा बेदाग बनेगी और रंग में निखार आयेगा।
Watch More Videos on Health Talk in Hindi