जन्म के बाद शिशु का सही से पालन-पोषण ना करने से बच्चे को कई तरह की परेशानी हो सकती है। इसलिए शिशु की देखभाल के लिए हमें बहुत सी सावधानियां बरतने की जरूरत होती है। इस दौरान की गई लापरवाही से बच्चे के सेहत पर इसका गहरा असर पड़ सकता है। शिशु को जन्म देने के बाद मां को अपने बच्चे की देखभाल के लिए बहुत ही बातों पर ध्यान देने की जरूरत होती है। बहुत सी ऐसी महिलाएं हैं, जो अपने कामकाज की वजह से शिशु को जन्म के बाद उसके लिए केयर टेकर रखती हैं। लेकिन ऐसा करना शिशु से समुचित विकास के लिए सही नहीं होता है। जन्म के बाद शिशु को खुद ही हैंडल करना मां और बच्चे दोनों के लिए सही होता है। इसके अलावा कई ऐसी अन्य जानकारियां हैं, जिससे आप अपने बच्चे की देखभाल कर सकती हैं। आइए इस वीडियों में डॉक्टर से जानते हैं शिशु की देखभाल करने के तरीके।
Watch More Videos on Health Talk