गर्भावस्था हर महिला के जीवन की सबसे खास और नाजुक अवस्था होती है। डॉक्टर सुषमा सिन्हा आज हमें बता रही हैं कि गर्भावस्था में उलटी होने से कैसे बचें। डॉक्टर सुषमा कहती हैं कि गर्भावस्था में उलटी होना गर्भवती होने का एक बड़ा लक्षण है। प्रेग्नेंसी होने के बाद एक महिला के शरीर में हॉमोन्स काफी बदलते हैं। जिसके कारण उलटी होती है। डॉक्टर कहती हैं कि उलटी होने पर एक महिला को ये भी ध्यान रखना चाहिए कि कहीं उसे एसिडिटी तो नहीं है। क्योंकि कई बार एसिडिटी की उलटी भी गर्भावस्था का अनुभव कराती है। प्रेग्नेंट लेडी को हर 2 से 3 घंटे में कुछ ना कुछ हल्का और हेल्दी खाना चाहिए। उल्टी से बचने के लिए नींबू, अनार या अचार भी खाया जा सकता है। अगर ज्यादा समस्या है तो डॉक्टर से संपर्क करें। अक्सर महिलाओं को सुबह-सुबह उलटियां होती हैं। इससे बचने के लिए आप सुबह कुछ भी सूखा खाएं जिसमें फैट ना हो। यानि कि बिस्तर से खा कर ही उठें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।