पेट दर्द कभी भी और किसी को भी हो सकता है। पेट दर्द आपके सीने और कमर के बीच के क्षेत्र में होने वाले दर्द को कहते हैं। दर्द के अलग कारणों के आधार पर दर्द का प्रकार निर्भर करता है, कभी ये पेट में दर्द एक धीमे दर्द की तरह महसूस हो सकता है, तो कभी एक तेज, ऐंठन, ममोड़ भरा दर्द या अचानक चुभन वाला दर्द हो सकता है। पेट दर्द के आम कारणों की बात करें, तो ये गैस, डायरियां और पीरियड्स (Periods pain) आदि के कारण होते हैं। इसके अलावा निमोनिया, पेट की मांसपेशियों में क्लॉटिंग, पेट में इन्फेक्शन और कई अन्य बीमारियां के कारण भी लोगों को पेट में दर्द होता है।अगर किसी को खाना खाने के बाद पेट में दर्द, सूजन, गैस या उल्टी जैसा अहसास होता है तो यह आम और गंभीर समस्या, दोनों हो सकती है। दरअसल, पेट में दर्द या अपच विभिन्न कारणों से हो सकता है। जैसे यह तब होता है जब शरीर में कलेस्ट्रॉल के कारण ब्लड वेसल्स अवरुद्ध हो जाती हैं। यह शरीर के पाचन तंत्र को प्रभावित करता है और आपका पेट दर्द होता है। इसी तरह पेट दर्द के कई और गंभीर कारण हैं। पर अगर आपका पेट दर्द गंभीर नहीं है, तो आप घरेलू नुस्खों की मदद से इससे झटपट राहत पा सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं ये नुस्खे।
घरेलू नुस्खेBy Onlymyhealth editorial teamJan 07, 2021
MORE FOR YOU
Read Next
Disclaimer