रंगों का त्यौहार होली का हम सभी बेसब्री से इंतजार करते हैं, क्यों कि इस त्यौहार में रंगों की होली के साथ जो उल्लास और प्रशन्नता मिलती है वो शायद किसी त्यौहार में नही है। सारे गिले-शिकवे भुलाकर एक दूसरे से गले मिलना इसी त्यौहार से हमने सीखा है। इसीलिए साल का ये एक दिन बहुत ही अनमोल होता है। लेकिन कभी-कभी रंगों का यह त्यौहार बेरंग न हो जाए इसलिए इसे बहुत सावधानी से मनाना चाहिए। रंग खेलने से पहले कुछ बातों का ध्यान बहुत जरूरी होता है। जब भी आप मार्केट में रंग खरीदने जाएं तो इस बात का जरूर ध्यान रखना चाहिए कि रंग केमिकल युक्त न हों। विशेषज्ञों की मानें तो रंग हमेशा हर्बल या फिर ऑर्गेनिक होने चाहिए। क्योंकि केमिकल युक्त कलर हमारी त्वचा को नुकसान पहुंचा सकते हैं। त्वचा का रूखापन और त्वचा झुलस भी सकती है।
रंगों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए माश्चराइजर का प्रयोग कर सकते हैं, अगर मेडिकली प्रमाणित हो तो और भी बेहतर है। इससे आपकी त्वचा प्रभावित नही होगी। फुल स्लीव का कपड़ा पहनें इससे भी रंगों से बचा जा सकता है। बालों को रंगों से बचाने के लिए नारियल ऑयल का प्रयोग ठीक तरह से करें। रंग खेलने से पहले अच्छी तरह से तेल से मसाज कर लें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।