अर्थराइटिस के दौरान व्यायाम किया जा सकता है। ऑर्थोनोवा हॉस्पिटल के आर्थोपेडिक सर्जन, डॉक्टर धनंजय गुप्ता बताते हैं कि जब आपके जोड़ों में सूजन आ जाए और आप अपने जोड़ों का कम से कम इस्तेमाल कर पाएं, तब शायद आपको व्यायाम नहीं करना चाहिए। इससे आपको अधिक नुकसान हो सकता है। अगर एक बार दवाओं और अन्य उपायों के जरिये जोड़ों की सूजन कम हो जाए, तो आपको अवश्य व्यायाम करना चाहिए। क्योंकि एक दिन भी अगर आप व्यायाम नहीं करते, तो मांसपेशियों को एक फीसदी का नुकसान होता है। व्यायाम करने से आपकी जोड़ों को आंतरिक रूप से पोषण मिलता है। तो जैसे ही आपके लक्षण कम हो जाएं, तो व्यायाम करना शुरू कर दें।
विविधBy Onlymyhealth editorial teamApr 17, 2010
Read Next
दुनिया के कई देशों में दोबारा बढ़ने लगे कोरोना के मामले, तो क्या भारत में आएगी कोविड की चौथी लहर?
Disclaimer