कोरोनाकाल की वजह से हुए लॉकडाउन के चलते लोग लगभग 1 साल से अपने घर से ही काम कर रहे हैं। वर्क फ्रॉम होम में लोग काफी लंबे समय तक एक ही जगह पर बैठकर काम करते रहते हैं। वर्क फ्रॉम होम के चलते लोगों में स्वास्थ्य से जुड़ी परेशानियां काफी ज्यादा देखी जा रही हैं। खासतौर पर इन दिनों लोगों का मोटापा काफी ज्यादा बढ़ रहा है। साथ ही वर्क फ्रॉम होम में स्ट्रेस भी बढ़ने की संभावना ज्यादा होती है। काम के बढ़ते प्रेशर के कारण स्ट्रेस और तनाव के अलावा कई सारी परेशानियां हो रही हैं। इसके अलावा लॉकडाउन और वर्क फ्रॉम होम के कारण लोगों की शारीरिक एक्टिविटी काफी ज्यादा कम हो चुकी है। इस कारण से लोग कई परेशानियों के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा लोगों में अकेलापन भी काफी ज्यादा बढ़ रहा है। इन परेशानियां से बचने के लिए स्वस्थ आहार के साथ-साथ एक्सरसाइज भी जरूरी है। आइए वीडियों में जानते हैं वर्क फ्रॉम होम किस तरह खराब कर रहा है आपकी सेहत-
Watch More Video on Health Talk