बॉलीवुड की मस्तानी यानि कि दीपिका पादुकोण का आज अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। माडलिंग से अपने करियर की शुरुआत करने वाली दीपिका आज बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक है। दीपिका की जन्मभूमि डेनमॉर्क और कर्मभूमि मुंबई है। दीपिका ने कई हिट फिल्में देकर हाईएस्ट पेड एक्ट्रेस का खिताब अपने नाम किया है। महज 26 साल की उम्र में ही दीपिका ने प्रभादेवी अपार्टमेंट में 16 करोड़ का घर खरीदा है। दीपिका के दोस्तों की लिस्ट में कई जानी-मानी हस्तियां शामिल हैं। जिसमें करण जौहर, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, रणबीर कपूर, रणबीर सिंह और संजय लीला भंसाली शामिल है। दीपिका का अफेयर रणबीर कपूर के साथ खूब चर्चा में रहा था। हालांकि ब्रेकअप के बाद दीपिका की जिंदगी में कुछ समय के लिए अंधेरा छा गया था और वह डिप्रेशन की शिकार हो गई थी। अब वह दुख का दौर दीपिका की जिंदगी से खत्म हो गया है। इन दिनों दीपिका हॉट ब्वॉय और एक्टर रणबीर सिंह को डेट कर रही हैं। दीपिका का बेस्ट हॉलिडे प्लेस इंडिया है।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।