Global Handwashing Day 2019: कई बीमारियां हाथ धोने से ही हो जाती हैं समाप्त, जानें डॉक्टर की राय

विविधBy Onlymyhealth editorial teamOct 15, 2019

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्लूएचओ) के मुताबिक, साबुन से हाथ धोना संक्रमण और बीमारियों को दूर रखने का सबसे प्रभावी और कारगर तरीका है। ग्लोबल हैंडवॉशिंग डे (Global Handwashing Day (GHD) हर साल 15 अक्टूबर को मनाया जाता है। ग्लोबल हैंडवॉशिंग पार्टनरशिप (Global Handwashing Partnership (GHP) की शुरुआत वर्ष 2008 में स्वीडन में आयोजित वर्ल्ड वॉटर वीक में हुई थी। इस कार्यक्रम का लक्ष्य बीमारियों से बचने के लिए हाथ धोने के बारे में जागरूकता फैलाना था। हमारे हाथों में कीटाणु छिपे होते हैं, जिन्हें हम अपनी आंखों से नहीं देख सकते। कई बीमारियां इन वायरस और बैक्टीरिया के जरिए होती हैं, जो साधारण तरीके से हमारे शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। बीमारियों से खुद को दूर रखने के लिए हाथ धोने के बारे में जागरूकता फैलाने वाले इस दिन का महत्व बहुत अधिक है। 

हाथ होंगे साफ, स्वस्थ रहेंगे आप

दिलचस्प बात यह है कि खाना पकाने या खाने से पहले और हर बार टॉयलेट जाने के बाद साबुन से हाथ धोने से आपको श्वसन मार्ग के संक्रमण का खतरा 23 फीसदी और दस्त ( diarrhea)का खतरा 40 फीसदी से अधिक कम हो जाता है। मेदांता द मेडिसिटी के इंटरनल मेडिसिन की डायरेक्टर डॉ. सुशीला कटारिया इस हेल्थ टॉक में हैंडवॉशिंग (हाथ धोने) के महत्व के बारे में बात कर रही हैं। साथ ही डॉ. सुशीला ये भी बता रही हैं कि हमें कई घातक बीमारियों को दूर रखने के लिए कब-कब हाथ धोने चाहिए

Watch more videos on Health Talk

Disclaimer