घर की दीवार और फोटोफ्रेम
जब तक घर की दीवरों को अच्छा लुक ना दिया जाए तब तक मजा नही आता है। इसके लिए केवल कलर करा देना ही काफी नही है बल्कि उन्हें स्टालिश लुक देने के लिए आप अपनी क्रिएटिवटी को दिखा सकते हैं। आज अपने घर की बोरिंग दीवारों को फोटोफ्रेम से सजाकर स्टाइलिश लुक दे सकते हैं, आइए जानते हैं कैसे-
ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम्स- क्रिएटिव लुक के लिए ट्राई कीजिए ब्लैक एंड व्हाइट फ्रेम। वैसे तो इस तरह के फ्रेम युवाओं को ज्यादा पसंद आते हैं। वह अपने रूम को ऐसे ही फ्रेम से एक अच्छा लुक देते हैं। बहुत से कॉफी शॉप में भी यह स्टाइलिश लुक आपको दिख जाएगा। तो ट्राई कीजिए ब्लैक अ एंड व्हाइट फ्रेम्स।
कलरफुल फ्रेम्स- लड़कियों और बच्चों के लिए है ये कलरफुल फोटोफ्रेम। खासतौर से जिन्हें कलर पसंद है वह इस तरह के कलरफुल फ्रेम से अपने घर की दीवारों को क्रिएटिव लुक दे सकते हैं।
एंप्टी फ्रेम्स- कुछ लोग इन फ्रेमों से भी थोड़ा हटकर सोचते हैं वे एंप्टी फ्रेम को ज्यादा पसंद करते हैं। सिंपल और एलिगेंट दोनों तरह के स्टाइल इसमें आपको मिल सकता है। अगर भी थोड़ा हटकर हैं तो जरूर अपनाएं ये स्टाइल।
मेमोरी फ्रेम्स- प्यार करने वालों को हमेशा साथ रखने के लिए है इस स्टाइल के फ्रेम, तो अपनी यादों को फ्रेश करें और खाली दीवारों को स्टाइलिश लुक दें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।