सिर्फ बाल और स्किन ही चेहरे की खूबसूरती को नहीं बढ़ाते, बल्कि चमकते दांत भी आपके चेहरे की खूबसूरती को चार-चांद लगाते हैं। दांतों पर दाग और धब्बे आपकी खूबसूरती को खराब करहेत हैं। सफेद और चमकीले दांत और चेहरे की मुस्कुराहट भी सौंदर्य की पहचान होती है। अगर आपके दांत पीले होते होते हैं, तो आप ना सिर्फ लोगों के सामने खुलकर हंस पाते हैं और ना ही मुस्कुरा सकते हैं। सबसे परेशानी की बात यह है कि दांतों का पीलापन आपके गलत खान-पान और जीवनशैली की वजह से होता है। खाने की गलत आदतों के कारण हमारे दांत काफी ज्यादा पीले होने लगते हैं। जैसे- चाय, सॉफ्ट ड्रिंक्स, कॉफी के ज्यादा सेवन से दांत पीले पड़ जाते हैं। इसके अलावा तंबाकू, शराब, गुटखा आदि के सेवन से या सफाई के अभाव में दांत पीले पड़ जाते हैं। आइए इस वीडियों के जरिए जानते हैं खाने की किन चीजों से दांत में पड़ते हैं दाग-धब्बे -
Watch more Videos on Health Talk
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।