रोते हुए बच्चों को किस तरह चुप करवाया जाये? ये सवाल सभी पैरेंट्स के मन में आता है। नये माता-पिता डॉक्टरों से सबसे ज्यादा इस सवाल पर चर्चा करते हैं। बच्चे के रोने के कई कारण होते हैं। रोना भी एक हेल्दी बेबी का साइन है। हालांकि अगर बच्चा लंबे समय तक रो रहा है तो कारण का पता लगायें। पहला कारण भूख हो सकता है। ध्यान रखें कि कहीं बच्चा भूखा तो नहीं है। दूसरा कारण है कहीं बच्चे ने पैंटी गंदी तो नहीं कर दी है। तीसरा कारण तापमान हो सकता है। बहुत ज्यादा ठंड या गरम वातावरण में भी बच्चे रोते हैं। ये तीन सबसे कॉमन रीजन हो सकते हैं। कुछ कंडीशन में बच्चा बहुत समय से रो रहा है और आपके घुमाने पर भी चुप नहीं हो रहा है तो उसका कारण पता लगाना जरूरी है। इसके लिये आपको डॉक्टर के पास जाना चाहिये। कभी-कभी बच्चे की आंतों में परेशानी या गैस या उल्टी महसूस होने के कारण ऐसा होता है क्योंकि छोटी उम्र में आंतों का विकास होता है। ऐसे में उन्हें दवा देने से बचें। उन्हें मूवमेंट की जरूरत होती है। ऐसे में बच्चे को खुले इलाके में ले जायें। उसे प्रैम में घुमाने ले जायें। उससे बातें करें। बच्चे 6 महीने तक रोते हैं इसलिये आपको इस दौरान उनका ध्यान रखने की जरूरत है। कई बार एक ही इंसान के लिये बच्चे को संभालना मुश्किल हो जाता है इसलिये कोशिश करें कि रोते हुए बच्चे को चुप करवाने की जिम्मेदारी परिवार के सभी सदस्य बराबरी से निभायें।
Watch more Videos on Health Talk