दिवाली के दौरान अपनाएं जाने वाले सुरक्षा उपाय
दिवाली एक ऐसा त्योहार है, जो सबके लिए खुशियां लेकर आता है और दिवाली की इन खुशियों को और बढ़ाने के लिए आपको कुछ सुरक्षा के उपायों को अपनाना चाहिए। जैसे दिवाली पर हम अच्छे कपड़े पहनते हैं लेकिन जो कपड़े हम पहनते हैं वह सिंथेटिक होते है। इसलिए पटाखे जलाते समय कपड़ों से थोडा़ दूर करके जलाने चाहिए। ताकी हमारे कपड़ों पर आग न लगें। दूसरा बच्चों के साथ बड़े लोगों को रहना चाहिए। क्योंकि बच्चे अपने हाथ में पटाखे जलाने की कोशिश करते हैं। इससे उनके हाथ जल सकते हैं। कभी-कभी बच्चे जल्दबाजी में पटाखों को अपने चेहरे के पास लाकर भी जला देते हैं। इससे उनके कानों का ड्रम फट सकता है और क्योंकि उससे वायु प्रदूषण हो सकता है। इसलिए
- पटाखे जलाते समय बच्चों के साथ रहें।
- बच्चों के साथ-साथ अपना भी ख्याल रखें।
- वायु प्रदूषण से बचने के लिए बहुत ज्यादा पटाखे न जलाएं।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।