मुंह में बैक्टीरिया के कारण दांतों की सड़न पैदा होती है। इससे इनेमल को नुकसान पहुंचता है। यह इनेमल दांतों का सुरक्षा कवच होता है। इससे दांतों पर सफेद धब्बे दिखने लगते है। इसलिए जैसे ही आपको दांतों में किसी भी तरह के सफेद धब्बे दिखें तुरन्त अपने डेंटिस्ट से संपर्क करें। अगर दांत में काले ये भूरे धब्बे दिखाई दें और दांतों में दर्द हो, तो समझ लीजिए कि आपके दांतों में कैविटी है। ऐसे में तुरन्त डेंटिस्ट के पास जायें। अगर आप उचित समय पर इलाज नहीं करवाएंगे, तो दांतों में सड़न के साथ ही मसूड़ों में सूजन, जबड़ों में दर्द की शिकायत भी हो सकती हैं।
ठंडे या गर्म के कारण दांतों में संवेदनशीलता, जबड़े में सेन्सेशन और दांतों में दर्द यह सब डेंटिस्ट के पास जाने के कुछ स्पष्ट संकेत है। प्रारंभिक चरणों में इन संकेतों पर ध्यान न देना अत्यधिक दर्द और सूजन को जन्म दे सकता है। विस्तार से जानने के लिए ये वीडियो देखें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।