बरसात के मौसम में तरह-तरह की बीमारियां होने लगती है और तेज बुखार आने पर सबसे पहले चिकनगुनिया या डेंगू का डर सताने लगता है। लेकिन डेंगू को पहचानने के लिए इसके लक्षणों को जानना बहुत जरूरी होता है। आइए इसके लक्षणों के बारे में जानते हैं। डेंगू अचानक तेज बुखार के साथ शुरु होता है। यह बुखार आमतौर पर 6 दिन तक रहता है। डेंगू में मांसपेशियों और जोड़ो में तेज दर्द होता है। पैरों में सबसे पहले चकत्ते पड़ते है और बाद में चकत्ते पूरे शरीर पर पड़ने लगते है। कई बार डेंगू में चकत्ते न पड़ने पर हम इसे वायरल बुखार समझ लेते हैं। खून में प्लेटलेट्स की कमी आने लगती है, तेजी से प्लेटलेट्स गिरने लगते है। डेंगू में हैमरेज का भी डर रहता है, शरीर में से खून निकलने लगता है। यह डेंगू के लक्षण है इन लक्षणों के दिखने पर डॉक्टर से संपर्क करें। खुद से अपना इलाज न करें।
इस जानकारी की सटीकता, समयबद्धता और वास्तविकता सुनिश्चित करने का हर सम्भव प्रयास किया गया है हालांकि इसकी नैतिक जि़म्मेदारी ओन्लीमायहेल्थ डॉट कॉम की नहीं है। हमारा आपसे विनम्र निवेदन है कि किसी भी उपाय को आजमाने से पहले अपने चिकित्सक से अवश्य संपर्क करें। हमारा उद्देश्य आपको जानकारी मुहैया कराना मात्र है।